Home sports ISSF Junior World Championship: ऐश्वर्य और नामया ने भारत को दिलाए 2...

ISSF Junior World Championship: ऐश्वर्य और नामया ने भारत को दिलाए 2 गोल्ड

0
ISSF Junior World Championship Naamya Kapoor wins gold for India, bronze for Manu bhaker

नई दिल्ली। ISSF Junior World Championship में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। भारत के एश्वर्य प्रताप सिंह ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए भारत को गोल्ड दिलाया। ऐश्वर्य ने इवेंट में 463.4 अंक हांसिल किए। इससे पहले, भारत की 14 साल की निशानेबाज नामया कपूर ने सोमवार को आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारत की ही मनु भाकर इस इवेंट में तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक अपने नाम किया। नामया ने फाइनल में 36 स्कोर किया। फ्रांस की कैमिली जेदरेज्यूस्की 33 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

Pro Kabaddi League 2021: 8वां सीजन 22 दिसंबर से, मेजबानी की दौड़ में ये शहर शामिल

वहीं, भारत की 19 साल की ओलंपियन भाकर को कांस्य पदक मिला। भाकर ने फाइनल में 31 का स्कोर बनाया। भाकर इस चैंपियनशिप में कांस्य के अलावा तीन स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। भारत की रिदम सांगवान 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं।

IPL 2021: मुंबई और राजस्थान में भिड़ंत आज, जो टीम हारी जाएगी घर

क्वालिफिकेशन राउंड में नामया 580 के टोटल के साथ छठे स्थान पर रही थीं। मनु भाकर 587 के टोटल के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में पहले और सांगवान 586 के टोटल के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं। भारत ने अब तक ISSF Junior World Championship में सात स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य समेत 16 पदक जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक के बाद से यह पहला मल्टी डिसिप्लिन शूटिंग इवेंट है। जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में करीब 32 देशों के 370 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

IPL 2021: इस जंग में दिल्ली ने मारी बाजी, पीछे रह गई धोनी की CSK

Asian TT Championships: भारत को मिले 3 कांस्य 

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2021 में इतिहास रच दिया है। कतर के दोहा में सोमवार को भारत की दो युगल जोड़ियों को हालांकि सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा बावजूद इसके उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। युगल स्पर्धा में दो और टीम स्पर्धा में एक कांस्य के साथ भारत के खाते में अब कुल तीन पदक हो गए हैं। सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की जोड़ी को दुनिया की 26वीं रैंक वाली वूजीन जैंग और जोंगहूं लिम की दक्षिण कोरियाई जोड़ी से 2 -3 से हार झेलनी पड़ी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version