Neeraj Chopra : भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा

109
Neeraj Chopra conferred honorary rank of Lieutenant Colonel, Indian Army, latest sports news
Advertisement

नई दिल्ली। Neeraj Chopra : भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक विशेष समारोह में नीरज को यह सम्मान सौंपा। इस मौके पर नीरज भारतीय सेना की वर्दी में नजर आए और उनके चेहरे पर गर्व की चमक साफ झलक रही थी।

Sarfaraz Khan को लेकर बवाल, कांग्रेस नेता ने लगाया धार्मिक भेदभाव का आरोप

🥇 लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भाला फेंक खिलाड़ी

हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव से आने वाले 27 वर्षीय Neeraj Chopra ने भारत के लिए ओलंपिक मंच पर इतिहास रचा है।

  • टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया था।

  • पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक हासिल किया, जिससे वे लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय भाला फेंक एथलीट बने।

इससे पहले नीरज भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक दी गई है।

French Open 2025: नहीं चला लक्ष्य सेन का जादू, करारी हार के बाद पहले ही दौर में बाहर

🎖️ धोनी के बाद नीरज को मिला यह सम्मान

Neeraj Chopra से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2011 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की गई थी। मई 2025 में रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने अधिसूचना जारी कर नीरज की पदोन्नति की जानकारी दी थी। अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति ने नीरज चोपड़ा (पीवीएसएम, पद्मश्री, वीएसएम) को 16 अप्रैल 2025 से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक प्रदान की थी।

ICC Women’s WC: करारी हार के बाद पाकिस्तान बाहर, द. अफ्रीका टॉप पर; भारत के ऐसे हैं हाल

⚡ मौजूदा सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं

हालांकि 2025 का सीजन Neeraj Chopra के लिए अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा।

  • वे डायमंड लीग का खिताब नहीं जीत पाए।

  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी वे अपने स्वर्ण पदक की रक्षा नहीं कर सके।

  • इस प्रतियोगिता में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.03 मीटर रहा और वे अंतिम प्रयास के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए।

Share this…