BWF World Junior Championships 2025 : भारत ने मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल

167
Advertisement

गुवाहाटी। BWF World Junior Championships 2025 : गुवाहाटी में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत के युवा शटलरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए BWF वर्ल्ड जूनियर चौंपियनशिप के मिक्स्ड टीम इवेंट में देश का पहला पदक हासिल किया। हालांकि सेमीफाइनल में टीम को इंडोनेशिया के खिलाफ 35-45, 21-45 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने ऐतिहासिक कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम कर लिया।

इससे पहले भारत ने क्वार्टरफाइनल में पूर्व पदक विजेता दक्षिण कोरिया को हराकर BWF World Junior Championships 2025 में अपना पहला मेडल सुनिश्चित किया था। टीम का नेतृत्व अनुभवी उन्नति हुड्डा ने किया, जिनके प्रदर्शन ने पूरी टीम को मजबूती दी।

भारत की मजबूत शुरुआत

World Cup 2023: अफगानिस्तान की रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका में उथल-पुथल, इन टीमों के बुरे हाल

मैच की शुरुआत भारत के लिए बेहद अच्छी रही। पुरुष युगल (मेंस डबल्स) और महिला एकल (विमेंस सिंगल्स) मुकाबलों के बाद भारत को शुरुआती बढ़त मिली।

  • भर्गव अरिगेला और विश्व गोब्बूरू की जोड़ी ने मेंस डबल्स में 9-6 की बढ़त दिलाई।

  • इसके बाद उन्नति हुड्डा ने विमेंस सिंगल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 18-16 पर आगे बनाए रखा।

IPL 2026 Auction : दिसंबर में भारत में हो सकती है नीलामी, एक टीम से अधिकतम 6 खिलाड़ी होंगे रीटेन

इंडोनेशिया की वापसी

इंडोनेशिया के जूनियर वर्ल्ड नंबर 1 मोह उबैदिल्लाह ने मेंस सिंगल्स में रौनक चौहान को 11-5 से हराकर इंडोनेशिया को पहली बार बढ़त दिलाई। तीन मैचों के बाद इंडोनेशिया 27-23 से आगे निकल गया और फिर उसने पहला सेट 45-35 के अंतर से अपने नाम किया। दूसरे सेट में इंडोनेशिया का दबदबा पूरी तरह जारी रहा। भारतीय खिलाड़ी वापसी नहीं कर पाए और इंडोनेशिया ने 45-21 के स्कोर से मैच जीतकर BWF World Junior Championships 2025 फाइनल में जगह बना ली।

IND vs WI : यशस्वी का धमाकेदार शतक, सुदर्शन भी रंग में आए, पहले दिन भारत 318/2

ऐतिहासिक उपलब्धि

हालांकि हार के बावजूद यह उपलब्धि भारतीय जूनियर बैडमिंटन के लिए ऐतिहासिक है। यह पहली बार है जब भारत ने मिक्स्ड टीम कैटेगरी में BWF World Junior Championships 2025 का पदक जीता है। यह सफलता भारतीय युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को नए स्तर पर ले जाएगी।

Share this…