Home Cricket World Cup 2023: अफगानिस्तान की रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका में...

World Cup 2023: अफगानिस्तान की रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका में उथल-पुथल, इन टीमों के बुरे हाल

0
World Cup 2023 after biggest upset in eng vs afg match, changes in points table, Afghanistan reaches on 6th spot, Australia on last

नई दिल्ली। World Cup 2023: विश्व चैंपियन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच बीती शाम वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मैच का अंत उस मोड़ पर हुआ जो शायद किसी ने भी नहीं सोचा होगा। अफगान टीम ने डिफेंडिंग चैंपियंस को चौंकाया और पहली बार उन्हें क्रिकेट इतिहास में मात दी। मौजूदा वर्ल्ड कप का यह सबसे बड़ा उलटफेर भी हो सकता है। इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में भी काफी फेरबदल हुए हैं। लेकिन अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान जरूर अपना चौथा स्थान गंवाने से बच गया।

फिलहाल ऐसा है पॉइंट्स टेबल का हाल

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारतीय टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ जीतकर World Cup 2023 में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद टॉप पर है। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने भी अपने शुरुआत तीनों मुकाबले जीते हैं और वो भी दूसरे स्थान पर 6 अंकों के साथ है। भारत और न्यूजीलैंड के अंक बराबर हैं लेकिन नेट रनरेट मेन इन ब्लू का अच्छा है। वहीं पहले दोनों मैच जीतने वाली साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के समान अंक हैं और पाक टीम चौथे स्थान पर है।

World Cup 2023: सबसे बड़ा उलटफेर ! अफगानिस्तान ने विश्व चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रन से धोया

अपना स्थान गंवाने से बच गई पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम अपना चौथा स्थान गंवा सकती थी अगर इंग्लैंड अफगानिस्तान को अच्छे अंतर से हराकर अपना नेट रनरेट बेहतर कर लेती। इंग्लैंड अभी 2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं World Cup 2023 के तीन मैचों में से दो हार के बाद इस ऐतिहासिक जीत को दर्ज करते हुए अफगानिस्तान की टीम 2 अंक लेकर छठे स्थान पर आ गई है। वहीं बांग्लादेश भी एक जीत के साथ दो अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

World Cup 2023: श्रीलंका को बड़ा झटका, कप्तान दसुन शनाका चोट के चलते विश्व कप से बाहर

ऑस्ट्रेलिया आखिरी पायदान पर, आज चाहिए पहली जीत

खास बात यह है कि World Cup 2023 में जिन तीन टीमों का खाता नहीं खुला है उसमें नाम शामिल है पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम का। यह टीम पॉइंट्स टेबल में अब आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। जबकि कंगारू टीम के अलावा नीदरलैंड और श्रीलंका को भी पहली जीत की तलाश है। अब आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का सामना होगा। देखना होगा कि दोनों टीमों में से कौन पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल पाती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version