Hockey Asia Cup 2025 : चीन को 7-0 से रौंद कर फाइनल में भारत, कोरिया से होगी भिड़ंत

719
Hockey Asia Cup 2025, India crushed China 7-0 to enters in final, latest sports news
Advertisement

राजगीर। Hockey Asia Cup 2025 : चीन को 7-0 से रौंद कर भारत ने 9वीं बार Hockey Asia Cup के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को खिताबी मुकाबले में भारत का सामना 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया से होगा। सुपर-4 स्टेज में शनिवार को ही साउथ कोरिया ने मलेशिया को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने चीन के खिलाफ पूरे मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के लिए अभिषेक ने 2 गोल दागे। वहीं दिलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह और राजकुमार पाल ने भी 1-1 गोल किया। टीम ने हाफ टाइम तक ही 3-0 की बढ़त बना ली थी। फिर आखिरी हाफ में 4 और गोल दागकर 7-0 की जीत दर्ज कर ली। मलेशिया और चीन की टीमें सुपर-4 स्टेज में 2-2 मैच हारकर बाहर हो गईं। भारत टूर्नामेंट में अजेय है, वहीं साउथ कोरिया पूल और सुपर-4 स्टेज में 2 मैच हार चुकी है।

Asia Cup: दुबई पहुंची पूरी टीम इंडिया, सामने आए प्रेक्टिस के वीडियो; जमकर पसीना बहाते दिखे खिलाड़ी

हाफ टाइम तक भारत को 3-0 की बढ़त

Hockey Asia Cup 2025 सुपर-4 स्टेज के आखिरी मैच में टीम इंडिया लगातार अटैकिंग गेम खेलते नजर आई। टीम ने शुरुआती 7 मिनट में ही 2 गोल दाग दिए। फिर दूसरे क्वार्टर में मनदीप सिंह ने गोल किया और भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसी स्कोरलाइन के साथ हाफ टाइम हुआ।

पहले क्वार्टर में टीम इंडिया बेहद अटैकिंग हॉकी खेली। मैच के चौथे ही मिनट में हरमनप्रीत सिंह के पास पर शिलानंद लाकड़ा ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर रिबाउंड पर गोल कर बढ़त को 2-0 तक पहुंचा दिया। पहले क्वार्टर में बेहतरीन अटैक करने के बाद दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने अटैक पर जोर नहीं दिया। लेकिन दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनिटों में मनदीप ने गोल कर भारत की बढ़त को 3-0 पहुंचा दिया।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने दागे 2 गोल

Hockey Asia Cup : साउथ कोरिया ने उतारी बांग्लादेश की खुमारी, 5-1 से रौंद कर सुपर-4 में ली एंट्री

तीसरे क्वार्टर की शुरूआत से ही भारत ने राउट टु लेफ्ट की ओर अटैक शुरू किया। तीसरे क्वार्टर के 7वें मिनट में राजकुमार पाल ने गोलकर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। मैच के 39वें मिनट में भारत ने सुखजीत सिंह के गोल की मदद से अपनी बढ़त को 5-0 तक पहुंचा दिया।

चौथे क्वार्टर में अभिषेक का धमाका

चौथे क्वार्टर में भारत के लिए अभिषेक ने 4 मिनट के अंदर 2 गोल दाग दिए। पहले मिनट में उन्होंने सुखजीत सिंह के असिस्ट पर गोल किया। फिर चौथे मिनट में सुखजीत ने ही गोलपोस्ट के करीब शिलानंद लाकड़ा को पास दिया। लाकड़ा के बेहतरीन असिस्ट को भी अभिषेक ने गोल में बदल दिया। अभिषेक के स्कोर के साथ भारत 7-0 से आगे हो गया।

Women’s Hockey Asia Cup 2025: आखिरी पलों में भारत ने जापान को बराबरी पर रोका, मैच 2-2 से ड्रॉ

Hockey Asia Cup 2025 : दोनों टीम की स्टार्टिंग-11

भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक नैन, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।

Asia Cup Hockey: कोरिया से मैच ड्रॉ, भारतीय टीम का फाइनल का सपना टूटा

सब्स्टिट्यूट्स: सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मनप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा।

चीन- चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, लू युआंलिन, दू शिहाओ, झांग शियाओजिया, मेंग नान, वांग वेइहाओ (गोलकीपर), चेन बेनहाइ।

सब्स्टिट्यूट्स: गाओ जीशेंग, ली पेंगफेइ, मेंग दिलहाओ, ओ शुझू, लिन चांगलियांग, वांग केइयू (गोलकीपर), ओ यांग।

Hockey Asia Cup 2025 : साउथ कोरिया ने मलेशिया को बाहर किया

Hockey Asia Cup 2025 सुपर-4 स्टेज का पांचवां मैच शनिवार को मलेशिया और साउथ कोरिया के बीच खेला गया। हाफ टाइम तक मलेशिया टीम 3-1 से आगे थी। तीसरे क्वार्टर में कोरिया ने वापसी की और गोल दाग दिया। टीम ने चौथे क्वार्टर में 2 और गोल दागे और 4-3 से जीत दर्ज कर ली।

Asia Cup Hockey: भारत-मलेशिया के बीच मुकाबला ड्रॉ, कोरिया ने जापान को हराया

इस नतीजे से साउथ कोरिया 4 पॉइंट्स लेकर नंबर-2 पर पहुंच गई। वहीं मलेशिया 3 पॉइंट्स के बावजूद Hockey Asia Cup 2025 से बाहर हो गई। टीम को भारत के खिलाफ भी हार मिली थी।

Share this…