राजगीर। Hockey Asia Cup : भारत ने मेंस Hockey Asia Cup 2025 का खिताब जीत लिया है। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी। भारत ने चौथी बार यह खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने 2026 के हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
भारत से लिए फाइनल में दिलप्रीत सिंह ने 2 और सुखजीत सिंह तथा अमित रोहिदास ने 1-1 गोल किया। साउथ कोरिया से सोन डायन ने इकलौता गोल किया। टीम इंडिया ने 5 बार की चैंपियन साउथ कोरिया को फाइनल हराकर चौथी बार टाइटल जीता। भारत ने 2017 में मलेशिया को फाइनल हराकर आखिरी बार एशिया कप जीता था।
India beat South Korea 4-1 to clinch Men’s Hockey Asia Cup 2025 title, book World Cup berth#AsiaCupHockey #HockeyIndia #IndiaKaGame #HockeyAsiaCuphttps://t.co/6p1y8VIWIA pic.twitter.com/AybtHUMAFk
— NDTV Sports (@Sports_NDTV) September 7, 2025
पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से आगे, स्ट्रोक गंवाया
Hockey Asia Cup के फाइनल मैच के पहले ही मिनट में भारत ने कोरिया पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के मिड-लाइन से पास को सुखजीत सिंह ने गोल में कन्वर्ट किया और भारत को बढ़त दिला दी। पहले मिनट में गोल पड़ने के बाद साउथ कोरिया ने टीम इंडिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ ही मिनटों में भारत फिर मैच पर हावी हो गया। मैच के 9वें मिनट में भारत को बढ़त बड़ी करने का एक शानदार मौका पेनल्टी स्ट्रोक के रूप में मिला लेकिन जुगराज सिंह इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।
🚨GOAL!!🚨
Dilpreet helps India extend their lead just before the end of the half.
🇮🇳IND 2-0 KOR🇰🇷#INDvsKOR #HockeyAsiaCup
Follow the LIVE Updates🔽👇https://t.co/36TlHh5oAE
— India Today Sports (@ITGDsports) September 7, 2025
हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे
पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने Hockey Asia Cup 2025 के फाइनल के दूसरे क्वार्टर में भी अटैकिंग हॉकी खेलनी शुरू की। पहले मिनट से भारत ने कोरिया के पोस्ट पर दबाव बनाना शुरू किया। भारत को इस दौरान एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन साउथ कोरिया के रिव्यू के कारण उसे रद्द कर दिया गया।
क्वार्टर के 13वें मिनट में दिलप्रीत सिंह को मौका मिला और उन्होंने शानदार फील्ड गोलकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। कोरियन गोलपोस्ट के पास संजय के पास पर दिलप्रीत ने गोल दागा। इसके बाद इस क्वार्टर में दूसरा गोल नहीं हुआ।
Dilpreet Singh gets his second on the night with a smartly converted shot. India are 15 minutes away from being crowned the Asian champions!
🇮🇳 INDIA 3-0 KOREA 🇰🇷
— TOI Sports (@toisports) September 7, 2025
तीसरे क्वार्टर में भारत का तीसरा गोल
Hockey Asia Cup 2025 के फाइनल के तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत से दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा फील्ड गोल दाग दिया। राजकुमार पाल ने उन्हें गोलपोस्ट के करीब पास दिया था, दिलप्रीत ने मौके को भुनाया और आसान सा गोल दाग दिया। इसी के साथ भारत 3-0 से आगे हो गया। टीम ने हर क्वार्टर में 1-1 गोल किया।
Hockey Asia Cup 2025 : चीन को 7-0 से रौंद कर फाइनल में भारत, कोरिया से होगी भिड़ंत
इससे पहले तीसरे क्वार्टर के 14वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर गोल नहीं किया जा सका। इससे पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में साउथ कोरिया को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन बेकार हो गया। यहीं पर कोरिया को एक और रिटेक का मौका मिला, लेकिन टीम यहां भी गोल नहीं कर सकी।
US Open: आर्यना सबालेंका बनी महिला एकल चैम्पियन, फाइनल में अनिसिमोवा को दी मात
चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों का एक-एक गोल
Hockey Asia Cup : सुपर- 4 में भारत के सामने साउथ कोरिया की चुनौती, बुधवार को होगी भिड़ंत
मैच के आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने डिफेंस पर ज्यादा जोर दिया। हालांकि मैच के 50वें मिनट में अमित रोहिदास ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोलकर भारत की बढ़त को 4-0 कर दिया। इसके बाद एक बार फिर भारत ने डिफेंसिव खेल खेलना शुरू कर दिया। यहीं पर कोरिया को मौका मिला और क्वार्टर के छठे मिनट में कोरिया ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोलकर मैच में अपना खाता खोला। इसके बाद इस क्वार्टर में कोई अन्य गोल नहीं हुआ और भारत ने कोरिया को 4-1 के अंतर से हराकर Hockey Asia Cup 2025 का खिताब अपने नाम किया।
Two goals in the space of 27 seconds in Rajgir. Amit Rohidas making it four for India before Dain Son gets the consolation for Korea
🇮🇳 INDIA 4-1 KOREA 🇰🇷
— TOI Sports (@toisports) September 7, 2025
Hockey Asia Cup : दोनों टीम की स्टार्टिंग-11
भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अभिषेक नैन, कृष्ण बहादुर पाठक (गोलकीपर), हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, सुमित, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, संजय, राजिंदर सिंह।
सब्स्टिट्यूट्स: सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मनप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा।
𝑻𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝑿𝑰. 𝑻𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝑩𝒂𝒕𝒕𝒍𝒆. 🔥
Here’s how India lines up against Korea in the Hero Asia Cup 2025 Final. 🇮🇳🏑#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/XTnjlht1Z2
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
कोरिया: ली जुंगजुन (कप्तान), यांग जिहुन, पार्क चोलीओन, रिम जिनकांग, बेई जोंगसुक, ओह सीयोंग, सिम जायवोन, जिन जियोन्ह्यो, बेई सोंग मिन, किम जैहन, ली ह्यसूंग।
सब्स्टिट्यूट्स: जांग दीहान, सोन डायन, किम ह्योन्होंग, बेई सुंगह्युन, चोई चांक्यू, ली स्युंगवु, चेओन मिन सु।