Women’s Hockey Asia Cup 2025: आखिरी पलों में भारत ने जापान को बराबरी पर रोका, मैच 2-2 से ड्रॉ

580
Advertisement

हांगझोऊ (चीन)। Women’s Hockey Asia Cup 2025 में शनिवार को खेले गए पूल-बी के मुकाबले में भारत ने जापान को रोमांचक तरीके से 2-2 की बराबरी पर रोक दिया। भारत की ओर से ऋतुजा दादासो पिसाल (30वें मिनट) और नवनीत (60वें मिनट) ने गोल दागे। जबकि जापान के लिए हिरोका मुरायामा (10वें मिनट) और चिको फुजीबायाशी (58वें मिनट) ने गोल किए। मुकाबले में भारतीय टीम दो बार पिछड़ी और दोनों बार शानदार वापसी करते हुए जापान को अंक बांटने पर मजबूर कर दिया।

आखिरी पलों में पलट दिया भारत ने खेल

Hockey Asia Cup : भारत ने जापान को 3-2 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल

Women’s Hockey Asia Cup 2025 का यह मुकाबला अंतिम हूटर तक बेहद रोमांचक रहा। मैच के अंतिम तीन मिनट बचे थे, तभी जापान ने पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए 2-1 की बढ़त बना ली और भारत पर दबाव बना दिया। लेकिन भारतीय टीम ने शानदार जज्बा दिखाया और तुरंत जवाब दिया। टीम को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि दोनों मौके गोल में तब्दील नहीं हो सके। हार न मानते हुए भारत ने अंतिम हूटर से ठीक पहले एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और इस बार नवनीत ने शानदार गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसी स्कोर पर लाइन पर मैच समाप्त हुआ।

Hockey Asia Cup : भारत-चीन में भिड़ंत आज, ड्रॉ से भी मिल जाएगा इंडिया को फाइनल का टिकट

पहले हाफ में जापान की बढ़त, भारत का पलटवार

भारतीय टीम ने पहले हाफ में भी जापान को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि जापान ने मैच के 10वें मिनट में ही गोलकर भारत पर बढ़त बना ली थी। पहले क्वार्टर में जापान की टीम आगे रही। दूसरे क्वार्टर में भारत ने पलटवार किया और लगातार जापान के पोस्ट पर दबाव बनाए रखा। दूसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को इसका फायदा मिला। मैच के 30वें मिनट में ऋतुजा ने जापान की डिफेंस पर बनाए गए दबाव का फायदा उठाते हुए गोल कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया। Women’s Hockey Asia Cup 2025 में भारत के इस दूसरे मैच का दूसरा र्क्वाटर पूरी तरह भारत के नाम रहा। भारत ने इस दौरान जापान के सर्कल में 9 हमले किए, जबकि जापान 2 ही कर सका।

Share this…