IPL 2026 Auction : दिसंबर में भारत में हो सकती है नीलामी, एक टीम से अधिकतम 6 खिलाड़ी होंगे रीटेन

211
Advertisement

मुंबई। IPL 2026 Auction : अगले सीजन के लिए IPL 2026 Auction की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, यह नीलामी 13 से 15 दिसंबर के बीच भारत के किसी शहर में आयोजित की जा सकती है। इस बार यह मिनी ऑक्शन होगा। पिछले दो सालों में IPL की नीलामी क्रमशः दुबई और जेद्दा में संपन्न हुई थी, लेकिन इस बार आयोजन देश में ही होने की संभावना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इस सूची में प्रत्येक फ्रेंचाइजी को यह स्पष्ट करना होगा कि वह किन खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखेगी और किन्हें नीलामी के लिए रिलीज करेगी। हालांकि, BCCI ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

IND vs WI : यशस्वी का धमाकेदार शतक, सुदर्शन भी रंग में आए, पहले दिन भारत 318/2

हर टीम को मिलेगी 6 खिलाड़ियों तक रिटेन करने की छूट

नियमों के अनुसार, कोई भी फ्रेंचाइजी IPL 2026 Auction में अधिकतम 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। इनमें 5 से अधिक विदेशी खिलाड़ी और 2 से अधिक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं हो सकते। बाकी खिलाड़ियों को टीमों को ऑक्शन पूल में छोड़ना होगा ताकि अन्य फ्रेंचाइजी उन्हें खरीद सकें।

Rohit-Virat खेल सकते हैं विजय हजारे ट्रॉफी, आगामी चयन के लिए BCCI की शर्त

120 करोड़ रुपए होगा टीमों का पर्स लिमिट

हर टीम IPL 2026 Auction में ऑक्शन के लिए 120 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। हालांकि, रिटेन किए गए खिलाड़ियों की संख्या के अनुसार इस राशि में कटौती होगी।

  • 1 विदेशी खिलाड़ी को रिटेन करने पर 18 करोड़ रुपए घटेंगे।

  • दूसरे खिलाड़ी के लिए 14 करोड़ रुपए,

  • तीसरे के लिए 11 करोड़ रुपए,

  • चौथे के लिए 18 करोड़ रुपए,

  • पांचवें के लिए 14 करोड़ रुपए,
    जबकि अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने पर 4 करोड़ रुपए पर्स से कम किए जाएंगे।

IND vs AUS सीरीज से पहले शिवम दुबे ने दिखाई फॉर्म, महज चंद गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ शतक

राजस्थान और चेन्नई कर सकती हैं बड़े बदलाव

IPL में रिटेन हुए खिलाड़ियों की सूची का हुआ खुलासा, जानिए कौनसी टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन !!

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि ये फ्रेंचाइजियां अपने स्क्वॉड में बड़े बदलाव कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन को रिलीज कर सकती है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स भी कुछ बड़े नामों को अलविदा कह सकती है।

IND vs WI दूसरा टेस्ट थोड़ी देर में, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया; प्लेइंग XI में बदलाव तय

वेंकटेश अय्यर समेत कई दिग्गज रिलीज की कगार पर

जानकारी के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को IPL 2026 Auction के लिए रिलीज करने पर विचार कर रही है, जिन्हें पिछले ऑक्शन में 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। इसी तरह, अन्य फ्रेंचाइजियां भी बदलाव की तैयारी में हैं। दिल्ली कैपिटल्स के टी. नटराजन और मिचेल स्टार्क, लखनऊ सुपर जायंट्स के आकाश दीप, मयंक यादव और डेविड मिलर को भी नई टीम की तलाश करनी पड़ सकती है।

Share this…