Home sports World Games Archery: भारतीय तीरंदाजों ने जीता कांस्य पदक, टूर्नामेंट में भारत...

World Games Archery: भारतीय तीरंदाजों ने जीता कांस्य पदक, टूर्नामेंट में भारत का खाता खुला

0
World Games Archery Indian archer won bronze medal, First Medal in tournament sports breaking news today

नई दिल्ली। World Games Archery: अमेरिका के अलबामा में जारी वर्ल्ड गेम्स 2022 (World Games Archery) में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एशियाई खेलों की गोल्ड मैडलिस्ट भारतीय जोड़ी अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा ने मिश्रिम टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मैडल जीता है। भारतीय तीरंदाजों ने प्ले ऑफ मुकाबले में मैक्सिको के एंड्रिया बेसेरा और मिगुएल बेसेरा की जोड़ी को 157-156 से शिकस्त दी। वर्ल्ड गेम्स के मौजूदा संस्करण में यह भारत का पहला पदक है।

एक-एक अंक के लिए कांटे की टक्कर

कांस्य पदक मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहला सेट समाप्त होने के बाद भारतीय जोड़ी 40-39 की मामूली बढ़त के साथ आगे थी। हालांकि, दूसरे सेट में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मैक्सिकन जोड़ी ने पलटवार करते हुए मुकाबले को 78-78 के स्कोर के साथ बराबरी पर ला खड़ा किया। लेकिन तीसरे सेट में भारतीय तीरंदाजों ने फिर शानदार प्रदर्शन करते किया और अंतिम सेट में परफेक्ट 10 शॉट लगाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

जयपुर की मनुश्री… एशिया की सबसे छोटी ब्लैक बेल्ट विजेता

इससे पहले, अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने प्रतियोगिता के क्वार्टर-फाइनल में न्यूजीलैंड को 156-155 से हराया था। लेकिन भारतीय जोड़ी को कोलंबियाई जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। महिलाओं की दुनिया की नंबर 1 तीरंदाज सारा लोपेज और डेनियल मुनोज की कोलंबियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 159-157 से शिकस्त दी थी। अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने भी पिछले महीने पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था।

Wimbledon 2022: मेंस डबल्स में मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल की जोड़ी बनी चैंपियन

वर्ल्ड गेम्स में भारत का पहला पदक

वर्ल्ड गेम्स तीरंदाजी (World Games Archery) इवेंट में यह भारत का अब तक का पहला पदक है। इस पदक के बाद भारत ने साल 1981 में वर्ल्ड गेम्स की शुरुआत के बाद से अब तक प्रतियोगिता के सभी इवेंट को मिलाकर कुल पांच पदक अपने नाम किए हैं। भारत ने इससे पहले स्नूकर, पावरलिफ्टिंग और बैडमिंटन में पदक हासिल किया था। हालांकि, अभिषेक वर्मा का व्यक्तिगत अभियान बिना पदक के ही खत्म हो गया। अभिषेक को पुरुषों की कंपाउंड तीरंदाजी में कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में कनाडा के क्रिस्टोफर पर्किंस के खिलाफ 145-148 ने शिकस्त दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version