Home sports जयपुर की मनुश्री… एशिया की सबसे छोटी ब्लैक बेल्ट विजेता

जयपुर की मनुश्री… एशिया की सबसे छोटी ब्लैक बेल्ट विजेता

0
Manushree Saxena from Jaipur became Asia's youngest black belt winner create history sports breaking news today

जयपुर। Asia’s youngest black belt: कहते हैं प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। जयपुर की मनुश्री सक्सेना ने इस बात को साबित भी किया है। मानुश्री ब्लैक बेल्ट हांसिल करने वाली एशिया की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। उन्होंने महज 4 वर्ष 1 महीने और 17 दिन की उम्र में 30 दिंसबर 2021 को जयपुर के पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब में अपनी ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा (जापान शोटोकन कराटे कान्ननजुकु ऑर्गेनाइजेशन, इंडिया) ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। मनुश्री को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में कराटे में सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी के तौर पर दर्ज किया गया है।

Wimbledon 2022: मेंस डबल्स में मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल की जोड़ी बनी चैंपियन

मनुश्री ने सिर्फ 2 साल की उम्र में कराटे सीखना शुरू किया था। सबसे पहले अपनी मां के साथ बड़ी बहनों की कराटे क्लास में जाने वाली मनुश्री आज खुद एक बेहतरीन खिलाड़ी बन चुकी हैं। उनकी बहनों के कोच शिहान महेश कायथ ने देखा कि छोटी मनुश्री भी कराटे सीखना चाहती है। इस पर उन्होंने उसे भी नियमित अभ्यास करवाना शुरू किया। धीरे-धीरे मनुश्री ने कराटे प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मनुश्री ने दिल्ली पुलिस अखिल भारतीय महिला कराटे चैम्पियनशिप 2022 में कुमिते में रजत पदक और काता में कांस्य पदक जीता। इसके बाद उसने 3 अक्टूबर 2021 को आयोजित 14 वीं राजस्थान राज्य जेएसकेकेएआर कराटे चैम्पियनशिप में काता और कुमिते में स्वर्ण पदक जीते।

Wimbledon 2022: एलीना रिबाकीना नई चैंपियन, खिताब जीतने वाली एशिया की पहली खिलाड़ी

कोच महेश कायथ का कहना है कि मनुश्री एक बेहतरीन कराटे खिलाड़ी है। उसकी पकड़ने की शक्ति बहुत अच्छी है। वह बहुत जल्दी सीख जाती है। मानुश्री कराटे क्लास में 2 घंटे और घर पर रोजाना 4 घंटे प्रैक्टिस करती हैं। वो एक मल्टी टैलेंटेड लड़की हैं। कराटे चैंपियन के अलावा वह एक मंत्रमुग्ध करने वाली डांसर भी हैं। एक डांसर के तौर पर भी मनुश्री ने कई पुरस्कार जीते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version