FISU World University Games 2025 : भारत ने आर्चरी में जीता ऐतिहासिक गोल्ड, खाते में आए कुल 5 पदक

781
Advertisement

नई दिल्ली। FISU World University Games 2025 : भारत की परनीत कौर और कुषल दलाल की जोड़ी ने जबरदस्त संयम और सटीकता दिखाते हुए दक्षिण कोरिया की येरीन पार्क और स्युन्घ्युन पार्क की जोड़ी को हराकर मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत को FISU World University Games 2025 में पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां आखिरी क्षणों तक स्कोर कड़ा बना रहा। लेकिन भारतीय जोड़ी ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायक अंक अर्जित किए और 157-154 के अंतर से स्वर्ण पर कब्जा जमाया।

FISU World University Games 2025 : महिला टेनिस सिंगल्स में भारत की वैष्णवी अदकर ने जीता कांस्य पदक

इससे पहले दिन में भारत ने तीरंदाजी टीम स्पर्धाओं में दो और पदक हासिल किए थे। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी निराशाजनक रही थी। पुरुष टीम इवेंट में कुषल दलाल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, वहीं एशियन गेम्स की टीम गोल्ड मेडलिस्ट परनीत कौर को महिला टीम इवेंट में कांस्य पदक मिला।

भारत के लिए तीरंदाजी में शुक्रवार की पदक तालिका:

स्पर्धा खिलाड़ी/टीम पदक
मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट परनीत कौर, कुषल दलाल 🥇 स्वर्ण
पुरुष टीम इवेंट कुषल दलाल और टीम 🥈 रजत
महिला टीम इवेंट परनीत कौर और टीम 🥉 कांस्य

Joe Root ने तोड़ा द्रविड का रिकॉर्ड, अब निशाने पर पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर !!

भारत के खाते में अब तक 5 पदक

जर्मनी में FISU World University Games 2025 में भारत ने अब तक पांच पदक जीते हैं। भारतीय तीरंदाजों ने आज एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, वैष्णवी अदकर ने गुरुवार को महिला एकल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था, जबकि भारतीय बैडमिंटन मिश्रित टीम ने 20 जुलाई को कांस्य पदक हासिल किया था।

Share this…