Home sports ISSF Shooting World Cup 2022: अर्जुन ने जीता भारत के लिए पहला...

ISSF Shooting World Cup 2022: अर्जुन ने जीता भारत के लिए पहला गोल्ड

0
ISSF Shooting World Cup 2022 Arjun babuta wins first gold for India Sports Breaking news Today

नई दिल्ली। ISSF Shooting World Cup 2022: दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आज से शुरू हुए आईएसएसएफ विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार शुरूआत की है। ISSF Shooting World Cup 2022 के पहले ही दिन युवा भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। अर्जुन ने टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता लुकास कोजेनिस्की को एक तरफा अंदाज में 17-9 से हराकर गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। सीनियर टीम के लिए यह अर्जुन का पहला गोल्ड है। उन्होंने अज़रबैजान के गबाला में 2016 जूनियर विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था।

इस इवेंट में एक अन्य भारतीय निशानेबाज पार्थ मखीजा 258.1 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। पार्थ ने रैंकिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इवेंट में तीसरे स्थान पर 33 वर्षीय इजरायली निशानेबाज सर्गेई रिक्टर रहे, जिन्होंने 259.9 का स्कोर बनाया।

दरअसल, सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होने वाली आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप से पहले, चांगवोन मीट साल 2022 के आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF Shooting World Cup) का अंतिम चरण है। राइफल, पिस्टल और शॉटगन तीनों स्पर्धाओं को मिलाकर कुल 30 से अधिक भारतीय निशानेबाज इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं। शूटिंग विश्व कप में व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा टीम और मिश्रित प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।

ये भारतीय खिलाड़ी पदक की होड़ में

युवा ओलंपिक खेलों की चैंपियन और भारत की स्टार शूटर मनु भाकर 10 और 25 मीटर पिस्टल इवेंट में उतरेंगी। वहीं, शॉटगन स्कीट में भारत का प्रतिनिधित्व मेराज अहमद खान कर रहे हैं। वहीं अगर राइफल इवेंट्स की बात करें तो पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट में ओलंपियन चैन सिंह, संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर हिस्सा लेंगे। वहीं टोक्यो ओलंपियन अंजुम मुद्गिल महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

World Games Archery: भारतीय तीरंदाजों ने जीता कांस्य पदक, टूर्नामेंट में भारत का खाता खुला

अंजुम ने बाकू में जीता था रजत

बाकू में पिछले महीने आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप (ISSF Shooting World Cup) में अंजुम मुद्गिल ने महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया था। बाकू में, स्वप्निल कुसाले के साथ 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीतने वाली आशी चौकसे भी भारतीय टीम में शामिल हैं। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन अनीश भानवाला (पुरुष पिस्टल), विश्व जूनियर चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ईशा सिंह (महिला पिस्टल) और पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन इलावेनिल वलारिवन (महिला राइफल) भारतीय टीम में शामिल कुछ अन्य दिग्गज नाम हैं।

जयपुर की मनुश्री… एशिया की सबसे छोटी ब्लैक बेल्ट विजेता

30 गोल्ड मैडल दांव पर, 432 एथलीट करेंगे दावेदारी

ISSF Shooting World Cup चांगवोन में राइफल, पिस्टल और शॉटगन डिसिप्लिन को मिलाकर कुल 30 गोल्ड मैडल दांव पर होंगे। दक्षिण कोरिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में 44 देशों के 432 से अधिक एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। अजरबैजान के बाकू में आयोजित संयुक्त विश्व कप के पिछले चरण में, भारत ने 2 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक हासिल किए थे। 2022 के पिछले सभी विश्व कप चरणों को मिलाकर बात करें, तो भारत 4 स्वर्ण पदक, 3 रजत पदक और 2 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में पांचवें स्थान पर है। जबकि टॉप पॉजिशन पर 9 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 4 कांस्य पदक के साथ जर्मनी का कब्जा है। आईएसएसएफ विश्व कप चांगवोन (ISSF Shooting World Cup) 20 जुलाई को खत्म होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version