MI vs LSG : आंकड़े लखनऊ के पक्ष में, वानखेड़े में पहली जीत की तलाश में मुंबई

596
Advertisement

मुंबई। MI vs LSG : IPL 2025 के 45वें मैच में आज मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी। MI vs LSG मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे के खिलाफ उतरेंगी, जिससे मुकाबला और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। मुंबई और लखनऊ के बीच अब तक 7 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 6 लखनऊ और महज 1 मुंबई ने जीता। वहीं, दोनों टीमें वानखेड़े में 2 बार भिड़ीं हैं, जिसमें दोनों बार लखनऊ को जीत मिली।

RCA एकेडमी पहुंचे जयदीप बिहानी, NCA U-16 कैम्प में खिलाड़ियों से लिया फीडबैक

दोनों टीमों का अब तक का सफर

मुंबई इंडियंस ने सीजन की खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की है। शुरुआती 5 में से 4 मुकाबले हारने के बाद MI ने लगातार 4 मैचों में जीत दर्ज की है। फिलहाल टीम ने 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 अंक अर्जित किए हैं।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अब तक 9 मैच खेले हैं और उनके भी 5 जीत और 4 हार के साथ 10 पॉइंट्स हैं। हालांकि बेहतर नेट रनरेट के चलते मुंबई चौथे और लखनऊ छठे स्थान पर है।

Kanni Thahryamal Trophy 2025 : अथर्व सिंह की घातक गेंदबाजी से जय श्री पेरीवाल स्कूल ने दर्ज की शानदार जीत

MI vs LSG : बुमराह, मुंबई इंडियंस के मुख्य हथियार

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इस मैच में टीम के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं।

  • निकोलस पूरन बनाम बुमराह:
    टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे निकोलस पूरन ने बुमराह के खिलाफ अब तक संघर्ष किया है। पूरन का IPL में बुमराह के खिलाफ स्ट्राइक रेट महज 72 और औसत सिर्फ 6.5 है। बुमराह ने उन्हें पांच पारियों में दो बार आउट किया है।

  • ऋषभ पंत बनाम बुमराह:
    LSG के कप्तान ऋषभ पंत भी बुमराह के खिलाफ कमजोर रहे हैं। IPL में बुमराह ने पंत को सात पारियों में सात बार आउट किया है। पंत ने बुमराह के खिलाफ सिर्फ 7.9 की औसत और 120 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। IPL में किसी भी गेंदबाज़ ने पंत को इतनी बार आउट नहीं किया है।

IPL 2025 : पंजाब के सामने कोलकाता की चुनौती, ये हो सकती है प्लेइंग 11

हार्दिक को रोक सकते हैं आवेश खान

यूं तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या इस सीजन गेंद से ज्यादा योगदान दे रहे हैं, लेकिन बल्ले से भी वह उपयोगी पारियां खेल चुके हैं। इस MI vs LSG मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान हार्दिक को रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

  • आवेश बनाम हार्दिक:
    आवेश ने IPL में हार्दिक को तीन बार आउट किया है। हार्दिक का आवेश के खिलाफ औसत 10.7 और स्ट्राइक रेट 87 है।

  • आवेश का प्रदर्शन अन्य बल्लेबाज़ों के खिलाफ:
    आवेश ने सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को भी IPL में दो-दो बार आउट किया है, और दोनों का स्ट्राइक रेट भी उनके खिलाफ 100 से कम रहा है।

  • MI और वानखेड़े के खिलाफ आवेश का रिकॉर्ड:

    • MI के खिलाफ 6 पारियों में 11 विकेट, 16.3 की औसत और 12 की स्ट्राइक रेट।

    • वानखेड़े स्टेडियम में 6 पारियों में 7.7 की इकॉनमी से 9 विकेट।

कुल मिलाकर यह मैच आवेश खान के लिए एक और बड़ा मौका हो सकता है खुद को साबित करने का।

Asian Athletics Championships 2025 : भारतीय दल का ऐलान, नीरज चोपड़ा नहीं खेलेंगे, अविनाश साबले, ज्योति याराजी शामिल

MI की जीत से बढ़ेगी खिताबी दावेदारी

सीज़न की धीमी शुरुआत के बावजूद मुंबई इंडियंस ने शानदार वापसी की है। अगर MI आज MI vs LSG मुकाबले में  जीत दर्ज करती है, तो यह उनकी लगातार पांचवीं जीत होगी। इस लय के साथ मुंबई खुद को इस सीजन के सबसे बड़े खिताबी दावेदारों में शुमार कर सकती है।

इतिहास भी मुंबई इंडियंस के पक्ष में है — टीम ने अब तक IPL इतिहास में छह बार लगातार पांच या उससे अधिक मैच जीते हैं और इनमें से चार बार उन्होंने खिताब अपने नाम किया है। ऐसे में एक और जीत न केवल उनके प्लेऑफ के रास्ते को साफ करेगी, बल्कि टीम का आत्मविश्वास भी चरम पर पहुंचा देगी।

Share this…