IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर से पीछा छुड़ाएगी मुंबई इंडियंस, LSG से ट्रेड डील शुरू

83
IPL 2026 mumbai indians may release arjun tendulkar, trade deal with lsg started, latest sports update
Advertisement

मुंबई। IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अगले महीने होना है। उससे पहले खिलाडिय़ो को रिटेन और रिलीज करने की अटकलों का बाजार गर्म है। कई दिनों से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच ट्रेड डील की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आरआर ने अपने कप्तान संजू सैमसन के बदले सीएसके से रवींद्र जडेजा और सैम करन की डिमांड की है। वहीं, अब एक और खबर सामने आई है। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई इंडियंस (एमआई) से पत्ता कट सकता है। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के लिए खेल सकते हैं। शार्दुल ठाकुर एमआई का हिस्सा बन सकते हैं। दोनों फ्रेंचाइजियों में खिलाडिय़ों की अदला-बदली पर बातचीत चल रही है।

PAK vs SL: पाक क्रिकेट पर फिर आतंक का साया, श्रीलंकाई प्लेयर्स वापिस लौटे; आज होने वाला वनडे रद्द

अर्जुन की जगह शार्दुल ठाकुर होंगे मुंबई टीम में शामिल

एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई और लखनऊ फ्रेंचाइजी अर्जुन और शार्दुल को लेकर बातचीत कर रही हैं। यह डील थोड़ी अलग हो सकती है। यह स्वैप डील नहीं होगी। इसमें अलग-अलग कैश ट्रांजैक्शन हो सकते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजियों को खिलाडिय़ों के लिए भुगतान करना होगा। सूत्रों का कहना है कि IPL 2026 से पहले तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन और शार्दुल दोनों के फ्रेंचाइजी बदलने की संभावना है। दोनों टीमों के बीच स्वतंत्र आदान-प्रदान हो सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्रेड नियमों के अनुसार, किसी भी बदलाव की आधिकारिक घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को करनी होती है।

Rohit Sharma : BCCI की सख्ती के बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे रोहित, कोहली के खेलने पर सस्पेंस

15 नवंबर को जारी हो सकती है रिलीज लिस्ट

हालांकि, मुंबई क्रिकेट जगत के सूत्रों ने पुष्टि की है कि खिलाडिय़ों की अदला-बदली संभव है। यह घोषणा IPL 2026 ऑक्शन से पहले अगले कुछ दिनों में हो सकती है। साथ ही 15 नवंबर को खिलाडिय़ों को रिटेन और रिलीज करने की लिस्ट भी जारी की जा सकती है। अर्जुन ने साल 2023 में एमआई की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था और तीन मैच खेले। उन्होंने कुल पांच आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 13 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए। मुंबई ने अर्जुन को दोनों ऑक्शन में 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था।

ICC Rankings : वनडे रैकिंग में कोहली आगे बढ़े, बाबर को पीछे छोड़ा, टी20 में तिलक को झटका

पिछले सीजन में एक मैच भी खेले थे अर्जुन

अर्जुन को आईपीएल 2025 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। 26 वर्षीय बाएं ऑलराउंडर साल 2024 में सिर्फ एक मैच में मैदान पर उतरा। वहीं, 34 वर्षीय शार्दुल पिछले साल जेद्दा में हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले एलएसजी में रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे। उन्हें दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर मोहसिन खान की जगह शामिल किया गया था। शार्दुल ने एलएसजी के लिए 10 मैचों में 18 रन बनाने के अलावा 13 विकेट लिए। अब IPL 2026 में दोनों खिलाड़ी अलग-अलग टीम से खेलते नजर आएंगे।

Share this…