Home Cricket Ipl GT vs MI IPL 2022: रोमांचक मैच में जीता Mumbai Indians, गुजरात...

GT vs MI IPL 2022: रोमांचक मैच में जीता Mumbai Indians, गुजरात फिर हारा

0
GT vs MI IPL 2022 Mumbai Indians won in thrilling match, Gujarat Titans lost again Sports Breaking news Today
Image Credit: Twitter/@IPL

नई दिल्ली। GT vs MI IPL 2022: IPL 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) को 5 रन से हरा दिया है। GT के सामने 178 का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 172/5 का स्कोर ही बना सकी और मैच हार गई। एक समय GT का स्कोर 16 ओवर तक 138/3 था और टीम की जीत के लिए फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन इसके बाद Mumbai Indians के बॉलर्स ने दम दिखाया और टाइटन्स को कोई मौका नहीं दिया। आखिरी ओवर में गुजरात को 9 रन की जरूरत थी लेकिन डैनियल सैम्स ने महज 3 रन दिए और मुंबई ने 5 रन से रोमांचक जीत हासिल की। गुजरात की यह लगातार दूसरी हार है जबकि मुंबई के लिए सीजन की दूसरी जीत।

साहा-गिल की हाफ सेंचुरी बेकार 

मुंबई से मिले 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के लिए ओपनर रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ने पावर प्ले में टीम के लिए 54 रन जोड़े। 11वें ओवर में टीम के स्कोर को 100 रन तक पहुंचा दिया। इस साझेदारी में साहा और शुभमन गिल दोनों ने अपने अपने पचास रन भी पूरे किए। 34 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से साहा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने 33 गेंद पर इतने ही छक्के और चौके जड़ते हुए हाफ सेंचुरी पूरी की।

Asian Games स्थगित, चीन में 10 सितंबर से होना था आयोजन

मुरुगन अश्विन ने दोनों ओपनर को वापस भेज टीम को वापसी का मौका दिया। 36 गेंद पर 52 रन बनाकर शुभमन अपना कैच कीरोन पोलार्ड को दे बैठे। वहीं 40 गेंद पर 55 रन बनाने वाले साहा का कैच डैनियल सैम्स ने लपका। साई सुदर्शन 14 रन बनाने के बाद पोलार्ड की गेंद पर हिट विकेट होकर वापस लौटने पर मजबूत हुए। 24 रन के स्कोर पर कप्तान हार्दिक पांड्या रन आउट होकर वापस लौटे। आखिरी ओवर में राहुल तेवतिया भी रन आउट हो गए और टीम को हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2022: पुराने रंग में रंगे डेविड वॉर्नर, इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब

ऐसी रही गुजरात की पारी

Mumbai Indians ने गुजरात टाइटंस के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत शानदार रही। कप्तान रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में दिखे। उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर 74 रन की ओपनिंग साझेदारी की। रोहित अर्धशतक से चूक गए। वे 28 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए।

IPL 2022: सीजन की टॉप टीम Gujarat Titans का मुकाबला आज Mumbai Indians के साथ

इसके बाद सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन ने भी कुछ बड़े शॉट लगाए। वे 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में ईशान ने पांच चौके और एक छक्का लगाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version