MRG Chess Championship 2025 का भव्य आगाज, जयपुर में युवा शतरंज खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

305
MRG Chess Championship 2025 grand opening, Day 1, Jaipur, Latest Sports Update
Advertisement

जयपुर। MRG Chess Championship 2025 : राजधानी में शतरंज प्रेमियों के लिए एक उत्साहजनक माहौल उस समय बना जब MRG Chess Championship 2025 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन आयु वर्गों (अंडर 9, 11 और अंडर 15) के करीब 200 से अधिक बच्चे इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं।

Roston Chase : रोस्टन चेज बने वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के कप्तान

अंडर 9 और अंडर 11 आयु वर्ग के बच्चों के कंपीटीशन आज पहले दिन आयोजित किए गए। जबकि अंडर 11 आयु वर्ग का टूर्नामेंट कल यानि रविवार 18 मई को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जयपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में अंडर 9 और 11 के राज्य चयन ट्रायल भी आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने अनुशासन, एकाग्रता और गहरी रणनीति का प्रदर्शन किया।

Cricket: भीनमाल में सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट अब 27 मई से, स्टेडियम बुक होने से बदलनी पड़ी तारीखें

MRG क्लब की निदेशक डॉ. सोनिका गोदारा ने बताया कि MRG Chess Championship 2025 के दौरान जयपुर जिला शतरंज संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें कोषाध्यक्ष आशा भार्गव, संयुक्त सचिव विक्रम सिंह जी और अन्य सभी सदस्य शामिल थे। चैंपियनशिप के पहले दिन हुए मुकाबलों में छोटे-छोटे खिलाड़ियों ने शानदार चेस स्किल्स का प्रदर्शन किया। एमआरजी क्लब ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए जयपुर जिला शतरंज संघ के साथ मिलकर उत्कृष्ट कार्य किया।

Doha Diamond League 2025 : पारुल चौधरी ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड; विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

विजेताओं की सूची

अंडर-9 बालक वर्ग

  1. हर्ष ममतानी

  2. आरव माथुर

  3. अथर्व पाटनी

  4. अंजनय शर्मा

  5. चार्विक शर्मा

अंडर-9 बालिका वर्ग

  1. तीशा ब्यादवाल

  2. संबोधी गुप्ता

  3. यशिका माहेश्वरी

  4. आर्या जैमन

  5. अनायरा जोशी

Team India : इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए का ऐलानः अभिमन्यु ईश्वरन को कप्तानी; करुण नायर की एंट्री

अंडर-15 बालिका वर्ग

  1. कैवलिया गोयंका

  2. आरोही शर्मा

  3. श्रेया पोद्दार

  4. समृद्धि बिश्नोई

  5. नंदिनी शर्मा

अंडर-15 बालक वर्ग

  1. वरनीत दीक्षित

  2. सिद्धांत चतुर्वेदी

  3. आरव गुप्ता

  4. श्रेष्ठा जैन

  5. कृषिव गोयल

प्रतिभागियों के लिए नकद पुरस्कार

पुरस्कार राशि की बात करें तो अंडर-15 वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले को ₹2100 नकद, ट्रॉफी और मेडल मिलेगा, वहीं अंडर-9 और अंडर-11 वर्गों में प्रथम पुरस्कार ₹1200 के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान किया जाएगा। अन्य स्थानों के लिए भी अलग-अलग नकद राशि और पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

KIYG 2025 : बॉक्सिंग में राजस्थान की बेटियों का जलवा, सुमन-निशा को गोल्ड, सुनील सारण ने साइक्लिंग में जीता सोना

FIDE के नियम होंगे लागू

MRG Chess Championship 2025 के सभी मुकाबले FIDE नियमों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे और खेल के दौरान मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयु प्रमाण पत्र (जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल ID) साथ लाना अनिवार्य होगा।

Doha Diamond League में नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, अबकी बार किया ‘90 पार’!

MRG ओपन Chess टूर्नामेंट 2025

  • आयोजक: MRG मल्टीस्पोर्ट्स क्लब
  • स्थान: ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निर्माण नगर, जयपुर
  • तारीख: 17-18 मई 2025 (शनिवार और रविवार)
  • कुल पुरस्कार राशि: ₹32,000
  • श्रेणियाँ: अंडर-9, अंडर-11, अंडर-15 (लड़के और लड़कियाँ)

Share this…