जयपुर। KIYG 2025 : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 (KIYG 2025) में राजस्थान के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भी प्रदेश की बेटियों ने बॉक्सिंग में शानदार खेल दिखाते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप में द्वितीय रनरअप की ट्रॉफी अपने नाम की। राजस्थान अब तक 22 स्वर्ण, 1a रजत और 22 कांस्य सहित कुल 55 पदक जीत चुका है, जिससे वह तालिका में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं महाराष्ट्र और हरियाणा पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
KIYG 2025 : राजस्थान का बॉयज साइक्लिंग में क्लीन स्वीप, तीनों मेडल जीते, लड़कियों में मंजू को गोल्ड
KIYG 2025 पदक तालिका (बुधवार तक)
स्थान | राज्य | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
---|---|---|---|---|---|
1 | महाराष्ट्र | 5 | 4 | 48 | 149 |
2 | हरियाणा | 35 | 26 | 45 | 106 |
3 | राजस्थान | 22 | 11 | 22 | 55 |
Neeraj Chopra बने टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल, भारतीय सेना ने दी मानद उपाधि
🥊बॉक्सिंग में जीते 7 पदक
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने जानकारी दी कि राजस्थान की बालिका बॉक्सिंग टीम ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। कोच विजय प्रताप सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में यह सफलता अर्जित की। इस प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान की टीम ओवरऑल चैम्पियनशिप में द्वितीय रनरअप रही।
🏆 KIYG 2025 Boxing : पदक विजेता खिलाड़ी और उनके भार वर्ग
खिलाड़ी का नाम | भार वर्ग (किग्रा) | पदक |
---|---|---|
सुमन कुमारी | 45-48 | 🥇 स्वर्ण |
निशा | 51-54 | 🥇 स्वर्ण |
जिज्ञासा पटेल | 60-65 | 🥈 रजत |
अनामिका | 45-48 | 🥉 कांस्य |
सन्नू कुमावत | 48-51 | 🥉 कांस्य |
नेहा कुमारी | 70-75 | 🥉 कांस्य |
अनिशा शर्मा | 75-80 | 🥉 कांस्य |
IPL 2025 : SMS स्टेडियम को फिर उड़ाने की धमकी, 7 दिन में 5 बार दी धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
KIYG 2025 : साइक्लिस्टों का बेहतरीन प्रदर्शन, सुनील सारण को गोल्ड
KIYG 2025 में राजस्थान के साइक्लिस्टों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। सबसे शानदार प्रदर्शन किया सुनील सारण ने, जिन्होंने 80 किलोमीटर रोड रेस को 2 घंटे 13 मिनट 10 सेकंड में पूरा करते हुए स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के बालक वर्ग के साइक्लिस्टों ने कुल 4 पदक जीतकर चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया, वहीं बालिका वर्ग की टीम उपविजेता रही।
🏅 राजस्थान के साइक्लिंग पदक विजेता
वर्ग | स्वर्ण पदक | रजत पदक | कांस्य पदक | कुल पदक | उपलब्धि |
---|---|---|---|---|---|
बालक | 2 | 1 | 1 | 4 | चैम्पियन |
बालिका | 1 | 0 | 1 | 2 | उपविजेता |
IPL 2025 : साउथ अफ्रीका बोर्ड ने वापस बुलाए 8 खिलाड़ी, संकट में IPL फ्रेंचाइजी
✅ KIYG 2025 में राजस्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि
-
पहली बार राजस्थान के बालकों ने योगासन में विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
-
जोधपुर के ऋतिक बिश्नोई ने आर्टिस्टिक सिंगल और पेयर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते।
-
बालिका वर्ग में अंजली बिश्नोई और डोली ने आर्टिस्टिक पेयर स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
-
मेघा बिश्नोई और लेखिका चौधरी ने किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।
-
योगासन के लिए चुने गए सभी 6 खिलाड़ी जोधपुर जिले से हैं।
Basketball : राजस्थान के तीन खिलाड़ियों का इंडियन U-16 बास्केटबॉल कैम्प के लिए चयन
✅ थंग-ता और अन्य खेलों में भी मेडल हासिल
-
थंग-ता (56 किग्रा) में राहुल को कांस्य पदक।
-
फेन्सिंग के फोईल इवेंट में राजस्थान टीम को कांस्य पदक।
-
कुश्ती (69 किग्रा भारत वर्ग) में पलक ने रजत पदक जीता।
-
कुश्ती (46 किग्रा भारत वर्ग) में कनिष्क को कांस्य पदक मिला।
✅ बास्केटबॉल में भी कमाल
-
राजस्थान बास्केटबॉल बालक टीम ने सेमीफाइनल में दिल्ली को 80-64 से हराया।
-
अब फाइनल में मुकाबला उत्तर प्रदेश से होगा।