Asian Games 2023: टेबल टेनिस में स्वर्णिम इतिहास रचने से चूकी भारतीय जोड़ी, ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

668
Asian Games 2023 Suthirtha and Ayhika Mukherjee lost to North Korean Pair in Women's Doubles, Bronze Medal to Indian duo
Advertisement

बीजिंग। Asian Games 2023 में आज सुतीर्था मुखर्जी और अयाहिका मुखर्जी की जोड़ी इतिहास रचने से चूक गईं। टेबल टेनिस महिला युगल सेमीफाइनल मुकाबले में नॉर्थ कोरिया की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद भारतीय जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल के पहले गेम में कोरिया की जोड़ी भारतीय जोड़ी के सामने नहीं टिक सकी और इस गेम को 11-7 से जीत लिया। दूसरा गेम उत्तर कोरिया के नाम रहा लेकिन तीसरे गेम में एक बार फिर वापसी करते हुए सुतीर्था मुखर्जी और अयाहिका मुखर्जी ने यह गेम अपने नाम कर लिया। अब भारत को 2-1 की बढ़त हासिल थी। चौथे गेम में भारतीय जोड़ी पिछड़ती दिखी और नॉर्थ कोरिया ने यह गेम अपने नाम कर लिया।

हालांकि भारतीय जोड़ी ने किया पूरा संघर्ष

अब बारी थी पांचवें गेम की जिसमें एक-एक अंक के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इस गेम में 7-7 तक मुकाबला बराबरी का रहा। लेकिन, भारतीय जोड़ी 11-9 से इस गेम को हार गई। अब नॉर्थ कोरिया के पास 3-2 की बढ़त थी। छठें गेम में भारतीय जोड़ी ने वापसी की और यह गेम 11-5 से जीत लिया। अब बारी थी Asian Games 2023 सेमीफाइनल के मैच में सातवें और निर्णायक गेम की इस गेम में भारतीय जोड़ी को हार का सामना पड़ा।

Asian Games 2023: ब्रॉन्ज मैडल के साथ शुरूआत, ये है 9वें दिन भारत का शेड्यूल

आज सुबह स्केटिंग से आए थे दो बॉन्ज मेडल

Asian Games 2023 में 9वें दिन की शुरूआत भारतीय दल ने ब्रॉन्ज मैडल के साथ की। आज सुबह महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में, टीम इंडिया (संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज) ने 4:34.861 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण जीता, जबकि कोरिया गणराज्य ने रजत पदक जीता। इसके साथ ही आर्यनपाल, आनंद, सिद्धांत और विक्रम की पुरुष चौकड़ी ने स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Asian Games 2023: भारत पर मैडल्स की बारिश, साबले-तूर ने एथलेटिक्स में जीते गोल्ड, बॉक्सिंग-शूटिंग में 2 ब्रॉन्ज
एशियन गेम्स 2023 में भारत का आज का शेड्यूल
तीरंदाजी

रिकर्व और कंपाउंड टीम (मिश्रित, पुरुष और महिला) एलिमिनेशन मैच – सुबह 6:30 बजे से
रिकर्व और कंपाउंड व्यक्तिगत (पुरुष और महिला) एलिमिनेशन मैच – सुबह 11:45 बजे से

एथलेटिक्स

पुरुषों का डिकैथलॉन इवेंट (तेजस्विन शंकर) – सुबह 6:30 बजे से
पुरुषों का लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन (सर्वेश अनिल कुशारे, जेसी संदेश) – सुबह 6:40 बजे से
पुरुषों की 800 मीटर राउंड 1 हीट (कृष्ण कुमार, मोहम्मद अफ़सल) – सुबह 7:10 बजे से
पुरुषों की 400 मीटर हर्डल राउंड 1 हीट (टी संतोष कुमार, यशास पलाक्ष) – सुबह 7:45 बजे से
महिलाओं की 400 मीटर हर्डल रेस राउंड 1 हीट (विथ्या रामराज, सिंचल रवि) – सुबह 7:45 बजे से
मेडल इवेंट: महिला पोल वॉल्ट फाइनल (पवित्रा वेंगतेश) – शाम 4:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिलाओं का लॉन्ग जंप फाइनल (शैली सिंह, एंसी सोजन) – शाम 4:40 बजे से
मेडल इवेंट: महिलाओं का 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (पारुल चौधरी, प्रीति) – शाम 4:50 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुषों का 200 मीटर फाइनल (अमलान बोरगोहेन) – शाम 5:25 बजे से
मेडल इवेंट: मिश्रित रिले 4×400 मीटर फाइनल (टीम इंडिया) – शाम 6:10 बजे से

Asian Games 2023: भारतीय शूटर्स का धमाल जारी, एशियाई रिकॉर्ड के साथ भारत को 11वां गोल्ड

बैडमिंटन

पुरुष एकल राउंड ऑफ 64 (किदांबी श्रीकांत) – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष युगल राउंड ऑफ 32 (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन) – सुबह 7:30 बजे से
मिश्रित युगल राउंड ऑफ़ 32 (रोहन कपूर/एन सिक्की रेड्डी, साई प्रतीक के/तनिषा क्रैस्टो) – सुबह 7:30 बजे से

बास्केटबाल

महिला क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम कोरिया – दोपहर 1:30 बजे से

ब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 2 (भारतीय टीम) – सुबह 6:30 बजे से

कैनोइंग

मेडल इवेंट: पुरुष कैनोई एकल 1000 मीटर स्प्रिंट फाइनल (नीरज वर्मा) – सुबह 7:40 बजे से
मेडल इवेंट: महिला कैनोई युगल 500 मीटर स्प्रिंट फाइनल (मेघा प्रदीप, शिवानी वर्मा) – सुबह 8:20 बजे से
मेडल इवेंट: महिला कयाक युगल 500 मीटर स्प्रिंट फाइनल (बिनीता चानू ओइनम, पार्वती गीता) – सुबह 8:25 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुष कैनोई युगल 500 मीटर स्प्रिंट फाइनल (रिबासन सिंह निंगथौजम, ज्ञानेश्वर सिंह) – सुबह 9:15 बजे से

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 4 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 4 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023: गोल्फ और शूटिंग में भारत को सिल्वर, पदकों का आंकड़ा 40 पर पहुंचा

डाइविंग

मेडल इवेंट: पुरुषों का 1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल (लंदन सिंह हेमम) – शाम 4:30 बजे से

इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

इवेंटिंग जंपिंग टीम फाइनल और व्यक्तिगत फाइनल (अपूर्व किशोर दाभाड़े, विकास कुमार, आशीष विवेक लिमये) – सुबह 7:00 बजे से

हॉकी

प्रिलिमिनरी पुरुष पूल A: भारत बनाम बांग्लादेश – दोपहर 1:15 बजे से

कबड्डी

महिला टीम पूल A: भारत बनाम चीनी ताइपे – दोपहर 1:30 बजे

कुराश

मेडल इवेंट: पुरुष -90 किग्रा (यश कुमार चौहान) – सुबह 7:00 बजे से (मेडल राउंड सुबह 11:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिला -87 किग्रा (ज्योति टोकस) – सुबह 7:00 बजे से (मेडल राउंड सुबह 11:30 बजे से

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: पुरुष स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले हीट और फाइनल (विक्रम राजेंद्र इंगले, आर्यनपाल सिंह घुमन, सिद्धांत राहुल कांबले, आनंदकुमार वेलकुमार) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले फाइनल (कार्तिका जगदीश्वरन, संजना बथुला, हीरल साधु, आरती कस्तूरी राज) – सुबह 7:00 बजे से

Asian Games 2023: ये रहा भारत का 8वें दिन का शेड्यूल, बैडमिंटन में गोल्ड की उम्मीद

सेपकटकरा

पुरुष क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम फिलीपींस – दोपहर 12:30 बजे से
महिला क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम फिलीपींस – दोपहर 12:30 से बजे

स्क्वैश

मिश्रित युगल पूल D (अनाहत सिंह/अभय सिंह): भारत बनाम थाईलैंड – सुबह 10:00 बजे से
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 (महेश मगांवकर, सौरव घोषाल) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला एकल राउंड ऑफ 16 (जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना) – दोपहर 12:30 बजे से

टेबल टेनिस

मेडल इवेंट: महिला युगल सेमीफाइनल: सुतीर्था मुखर्जी/अहिका मुखर्जी (भारत) बनाम सुयोंग चा/सुगयोंग पाक (कोरिया) – सुबह 10:15 बजे से
मेडल इवेंट: महिला युगल फाइनल: अगर सुतीर्था मुखर्जी/अहिका मुखर्जी क्वालीफाई करती हैं – शाम 4:00 बजे से

Share this…

Leave a Reply