Home Asian Games Asian Games 2023: ब्रॉन्ज मैडल के साथ शुरूआत, ये है 9वें दिन...

Asian Games 2023: ब्रॉन्ज मैडल के साथ शुरूआत, ये है 9वें दिन भारत का शेड्यूल

0
Asian Games 2023 Day 9 Full schedule India won bronze medal in women's speed skating

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में 9वें दिन की शुरूआत भारतीय दल ने ब्रॉन्ज मैडल के साथ की है। आज सुबह महिलाओं की स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले में, टीम इंडिया (संजना बथुला, कार्तिका जगदीश्वरन, हीरल साधु और आरती कस्तूरी राज) ने 4ः34.861 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। चीनी ताइपे ने स्वर्ण जीता, जबकि कोरिया गणराज्य ने रजत पदक जीता।

दरअसल, रविवार को 15 पदक जीतने के बाद, भारतीय एथलीट चीन के हांगझोऊ में जारी Asian Games 2023 के 9वें दिन सोमवार को भी भारत की एशियन गेम्स 2023 मेडल टैली में और इज़ाफ़ा करने के इरादे से स्पर्धा करेंगे।

भारतीय टेबल टेनिस की सनसनी युवा जोड़ी सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी फाइनल में जगह बनाने के लक्ष्य से खेलेंगी। सोमवार को भारतीय कबड्डी टीम भी एशियन गेम्स 2023 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच में भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे की टीम से होगा। सोमवार को भारतीय एथलीट अमलान बोरगोहेन पुरुषों की 200 मीटर और मिश्रित 4*400 मीटर क्वार्टेट में पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

Asian Games 2023 बैडमिंटन इवेंट में भी भारतीय शटलर व्यक्तिगत इवेंट में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय को पहले राउंड में बाई मिला है. ऐसे में वह सोमवार को कोर्ट में दिखाई नहीं देंगे। किदांबी श्रीकांत और सात्विक साईराज रंकिरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी एक्शन में होगी। भारत इक्वेस्ट्रियन इवेंटिंग, कैनोइंग, रोलर स्केटिंग, कुराश और डाइविंग के मेडल इवेंट में भी प्रतिस्पर्धा करेगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी।

Asian Games 2023: भारत पर मैडल्स की बारिश, साबले-तूर ने एथलेटिक्स में जीते गोल्ड, बॉक्सिंग-शूटिंग में 2 ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2023 में भारत का आज का शेड्यूल: 1 अक्टूबर
तीरंदाजी

रिकर्व और कंपाउंड टीम (मिश्रित, पुरुष और महिला) एलिमिनेशन मैच – सुबह 6:30 बजे से
रिकर्व और कंपाउंड व्यक्तिगत (पुरुष और महिला) एलिमिनेशन मैच – सुबह 11:45 बजे से

एथलेटिक्स

पुरुषों का डिकैथलॉन इवेंट (तेजस्विन शंकर) – सुबह 6:30 बजे से
पुरुषों का लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन (सर्वेश अनिल कुशारे, जेसी संदेश) – सुबह 6:40 बजे से
पुरुषों की 800 मीटर राउंड 1 हीट (कृष्ण कुमार, मोहम्मद अफ़सल) – सुबह 7:10 बजे से
पुरुषों की 400 मीटर हर्डल राउंड 1 हीट (टी संतोष कुमार, यशास पलाक्ष) – सुबह 7:45 बजे से
महिलाओं की 400 मीटर हर्डल रेस राउंड 1 हीट (विथ्या रामराज, सिंचल रवि) – सुबह 7:45 बजे से
मेडल इवेंट: महिला पोल वॉल्ट फाइनल (पवित्रा वेंगतेश) – शाम 4:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिलाओं का लॉन्ग जंप फाइनल (शैली सिंह, एंसी सोजन) – शाम 4:40 बजे से
मेडल इवेंट: महिलाओं का 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (पारुल चौधरी, प्रीति) – शाम 4:50 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुषों का 200 मीटर फाइनल (अमलान बोरगोहेन) – शाम 5:25 बजे से
मेडल इवेंट: मिश्रित रिले 4×400 मीटर फाइनल (टीम इंडिया) – शाम 6:10 बजे से

Asian Games 2023: भारतीय शूटर्स का धमाल जारी, एशियाई रिकॉर्ड के साथ भारत को 11वां गोल्ड

बैडमिंटन

पुरुष एकल राउंड ऑफ 64 (किदांबी श्रीकांत) – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष युगल राउंड ऑफ 32 (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन) – सुबह 7:30 बजे से
मिश्रित युगल राउंड ऑफ़ 32 (रोहन कपूर/एन सिक्की रेड्डी, साई प्रतीक के/तनिषा क्रैस्टो) – सुबह 7:30 बजे से

बास्केटबाल

महिला क्वार्टरफाइनल: भारत बनाम कोरिया – दोपहर 1:30 बजे से

ब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 2 (भारतीय टीम) – सुबह 6:30 बजे से

कैनोइंग

मेडल इवेंट: पुरुष कैनोई एकल 1000 मीटर स्प्रिंट फाइनल (नीरज वर्मा) – सुबह 7:40 बजे से
मेडल इवेंट: महिला कैनोई युगल 500 मीटर स्प्रिंट फाइनल (मेघा प्रदीप, शिवानी वर्मा) – सुबह 8:20 बजे से
मेडल इवेंट: महिला कयाक युगल 500 मीटर स्प्रिंट फाइनल (बिनीता चानू ओइनम, पार्वती गीता) – सुबह 8:25 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुष कैनोई युगल 500 मीटर स्प्रिंट फाइनल (रिबासन सिंह निंगथौजम, ज्ञानेश्वर सिंह) – सुबह 9:15 बजे से

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 4 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 4 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023: गोल्फ और शूटिंग में भारत को सिल्वर, पदकों का आंकड़ा 40 पर पहुंचा

डाइविंग

मेडल इवेंट: पुरुषों का 1 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल (लंदन सिंह हेमम) – शाम 4:30 बजे से

इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

इवेंटिंग जंपिंग टीम फाइनल और व्यक्तिगत फाइनल (अपूर्व किशोर दाभाड़े, विकास कुमार, आशीष विवेक लिमये) – सुबह 7:00 बजे से

हॉकी

प्रिलिमिनरी पुरुष पूल A: भारत बनाम बांग्लादेश – दोपहर 1:15 बजे से

कबड्डी

महिला टीम पूल A: भारत बनाम चीनी ताइपे – दोपहर 1:30 बजे

कुराश

मेडल इवेंट: पुरुष -90 किग्रा (यश कुमार चौहान) – सुबह 7:00 बजे से (मेडल राउंड सुबह 11:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिला -87 किग्रा (ज्योति टोकस) – सुबह 7:00 बजे से (मेडल राउंड सुबह 11:30 बजे से

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: पुरुष स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले हीट और फाइनल (विक्रम राजेंद्र इंगले, आर्यनपाल सिंह घुमन, सिद्धांत राहुल कांबले, आनंदकुमार वेलकुमार) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिला स्पीड स्केटिंग 3000 मीटर रिले फाइनल (कार्तिका जगदीश्वरन, संजना बथुला, हीरल साधु, आरती कस्तूरी राज) – सुबह 7:00 बजे से

Asian Games 2023: ये रहा भारत का 8वें दिन का शेड्यूल, बैडमिंटन में गोल्ड की उम्मीद

सेपकटकरा

पुरुष क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम सिंगापुर – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम फिलीपींस – दोपहर 12:30 बजे से
महिला क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम फिलीपींस – दोपहर 12:30 से बजे

स्क्वैश

मिश्रित युगल पूल D (अनाहत सिंह/अभय सिंह): भारत बनाम थाईलैंड – सुबह 10:00 बजे से
पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 (महेश मगांवकर, सौरव घोषाल) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला एकल राउंड ऑफ 16 (जोशना चिनप्पा, तन्वी खन्ना) – दोपहर 12:30 बजे से

टेबल टेनिस

मेडल इवेंट: महिला युगल सेमीफाइनल: सुतीर्था मुखर्जी/अहिका मुखर्जी (भारत) बनाम सुयोंग चा/सुगयोंग पाक (कोरिया) – सुबह 10:15 बजे से
मेडल इवेंट: महिला युगल फाइनल: अगर सुतीर्था मुखर्जी/अहिका मुखर्जी क्वालीफाई करती हैं – शाम 4:00 बजे से

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version