Home Asian Games Asian Games 2023: भारतीय शूटर्स का धमाल जारी, एशियाई रिकॉर्ड के साथ...

Asian Games 2023: भारतीय शूटर्स का धमाल जारी, एशियाई रिकॉर्ड के साथ भारत को 11वां गोल्ड

0
Asian Games 2023 11th gold medal for india, shooters Prithviraj Tondaiman, Kynan Chenai and Zoravar Singh Sandhu win gold medal in the Men's Trap Team event

हांगझोऊ। Asian Games 2023 में भारतीय शूटर्स का धमाल जारी है। आज सुबह शूटर्स ने पुरुष ट्रैप टीम में भारत के लिए 11वां गोल्ड मैडल जीता। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और गोल्ड मैडल अपने नाम किया। यह स्कोर एक एशियाई रिकॉर्ड भी है। अब कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे। इससे पहले आज सुबह भी शूटिंग में देश को एक और सिल्वर मैडल महिला ट्रैप टीम ने दिलवाया था। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया था। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर गोल्ड अपने नाम किया था।

गोल्फ में अदिति अशोक ने भी जीता रजत

Asian Games 2023 में आज देश को पहला पदक गोल्फ में मिला था। अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया है। थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अदिति अशोक ने आखिरी दिन काफी साधारण प्रदर्शन किया। सात स्ट्रोक की लीड लेने के बाद वह मुकाबला खत्म होने तक दो स्ट्रोक पीछे हो गईं और स्वर्ण पदक से चूक गईं।

Asian Games 2023: गोल्फ और शूटिंग में भारत को सिल्वर, पदकों का आंकड़ा 40 पर पहुंचा

ये रहा भारत का 8वें दिन का शेड्यूल, बैडमिंटन में गोल्ड की उम्मीद

Asian Games 2023: चीन के हांगझोऊ में हो रहे एशियन गेम्स 2023 के 8वें दिन आज भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेगी। एचएस प्रणॉय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी और ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन की टीम ने सेमीफाइनल में रिपब्लिक ऑफ कोरिया को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब बैडमिंटन में भारत के लिए Asian Games का पहला गोल्ड जीतने की उम्मीद है। फाइनल में रविवार को पुरुष टीम बैडमिंटन का मुकाबला मेज़बान चीन से होगा।

भारत ने अभी तक एशियन गेम्स के बैडमिंटन इवेंट में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। जकार्ता 2018 में पीवी सिंधु का महिला एकल रजत पदक इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

इस बीच, हांगझोऊ 2023 में दो बार की boxing वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेंगी। वहीं, एथलेटिक्स इवेंट में पुरुषों के 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में भारतीय एथलीट अविनाश साबले पर सभी की नज़र होंगी। जबकि महिलाओं की हर्डल रेस फाइनल में ज्योति याराजी, पुरुषों के शॉट पुट में तजिंदरपाल सिंह तूर, पुरुषों की लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर और जेसविन एल्ड्रिन भी अपनी दावेदारी पेश करेंगे। गोल्फ में अदिति अशोक के अलावा भारतीय महिला टीम भी Asian Games 2023 में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने पाक को 10-2 से रौंदा, सेमीफाइनल पक्का

Asian Games 2023 भारत का शेड्यूल: 1 अक्टूबर
तीरंदाजी

रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (धीरज बोम्मदेवरा, अतानु दास, मृणाल चौहान, तुषार शेल्के) – सुबह 6:30 बजे
कंपाउंड महिला व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (अवनीत कौर, ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी, परनीत कौर) – सुबह 6:30 बजे
रिकर्व महिला व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (भजन कौर, प्राची सिंह, अंकिता भक्त, सिमरनजीत कौर) – सुबह 11:50 बजे
कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (प्रथमेश जावकर, रजत चौहान, ओजस देवताले, अभिषेक वर्मा) – 11:50 बजे

एथलेटिक्स

मेडल इवेंट: महिलाओं का हेप्टाथलॉन (स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा) – सुबह 6:30 बजे; फाइनल शाम 6:15 बजे से
महिलाओं की 200 मीटर राउंड 1 हीट (ज्योति याराजी) – सुबह 7:10 बजे से
पुरुषों की 200 मीटर राउंड 1 हीट और सेमीफाइनल (अमलान बोरगोहेन) – सुबह 7:45 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुषों का शॉट पुट फाइनल (तजिंदरपाल सिंह तूर, साहिब सिंह) – शाम 4:30 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुषों का लॉन्ग जंप फाइनल (मुरली श्रीशंकर, जेसविन एल्ड्रिन) – शाम 4:40 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुषों का 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल (अविनाश साबले) – शाम 4:45 बजे से
मेडल इवेंट: महिला डिस्कस थ्रो फाइनल (सीमा पूनिया) – शाम 5:35 बजे से
मेडल इवेंट: महिलाओं का 1500 मीटर फाइनल (हरमिलन बैंस, दीक्षा) – शाम 5:50 बजे से
मेडल इवेंट: पुरुषों का 1500 मीटर राउंड फाइनल (अजय कुमार सरोज, जिन्सन जॉनसन) – शाम 6:00 बजे से
मेडल इवेंट: महिलाओं का 100 मीटर हर्डल रेस फाइनल (ज्योति याराजी, नित्या रामराज) – शाम 6:45 बजे से

Asian Games 2023: स्क्वैश में अब तक का सबसे रोमांचक फाइनल, भारत ने पाक को पीटकर जीता 10वां गोल्ड

बैडमिंटन

मेडल इवेंट: पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच (एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन): भारत बनाम चीन – दोपहर 2:30 बजे से

बास्केटबाल

महिला प्रिलिमिनरी राउंड ग्रुप A: भारत बनाम चीन – शाम 5:30 बजे से

Asian Games 2023: बॉक्सिंग

महिलाओं का 50 किग्रा सेमीफाइनल: निकहत जरीन (भारत) बनाम चुथमत रक्सत (थाईलैंड) – शाम 4:30 बजे से
महिलाओं का 57 किग्रा क्वार्टरफाइनल: परवीन (भारत) बनाम सितोरा टर्डिबेकोवा (उज्बेकिस्तान) – सुबह 11:45 बजे
महिलाओं का 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल: जैस्मीन (भारत) बनाम अनगयोंग वोन (कोरिया) – दोपहर 12:30 बजे से

ब्रिज

पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 2 (भारतीय टीम) – सुबह 6:30 बजे से

Asian Games 2023: बोपन्ना-रितुजा की जोड़ी ने भारत को दिलवाया 9वां गोल्ड, मुक्केबाजी में भी दो मेडल तय

कैनोइंग

एक से अधिक स्प्रिंट रेस हीट और सेमीफाइनल (एक से अधिक एथलीट) – सुबह 7:00 बजे से

शतरंज

पुरुष टीम राउंड 3 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरीगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रगनानंद) – दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 3 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) – दोपहर 12:30 बजे से

इक्वेस्ट्रियन (घुड़सवारी)

इवेंटिंग क्रॉस कंट्री टीम और व्यक्तिगत इवेंट (अपूर्व किशोर दाभाड़े, विकास कुमार, आशीष विवेक लिमये) – सुबह 5:30 बजे से

गोल्फ

मेडल राउंड: पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 (अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी) – सुबह 4:00 बजे से
मेडल राउंड: महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 4 (अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स) – सुबह 4:00 बजे से

हॉकी

प्रिलिमिनरी महिला पूल A: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – दोपहर 1:30 बजे से

Asian Games 2023: शूटिंग में एक और रजत, दिव्या-सरबजोत ने दिलवाया आज का पहला पदक

कुराश

मेडल इवेंट: पुरुष – 81 किग्रा (विशाल रुहिल) – सुबह 7:00 बजे से (मेडल राउंड सुबह 11:30 बजे से)

रोलर स्केटिंग

मेडल इवेंट: पुरुष स्पीड स्केटिंग 1000 मीटर स्प्रिंट हीट, सेमीफाइनल और फाइनल (विक्रम राजेंद्र इंगले, आर्यनपाल सिंह घुमन) – सुबह 6:30 बजे से
मेडल इवेंट: महिला स्पीड स्केटिंग 1000 मीटर स्प्रिंट हीट, सेमीफाइनल और फाइनल (कार्तिका जगदीश्वरन, संजना बथुला) – सुबह 7:00 बजे से

सेपकटकरा

महिला क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम लाओस – सुबह 7:30 बजे से
पुरुष क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम जापान – सुबह 11:30 बजे से
महिला क्वाडरैंट प्रिलिमिनरी ग्रुप B: भारत बनाम चीन – दोपहर 12:30 बजे से

Asian Games 2023: शूटिंग

पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन स्टेज 2, टीम पदक और व्यक्तिगत फाइनल (क्यनान चेनाई, पृथ्वीराज टोइंडमन, ज़ोरावर सिंह संधू) – सुबह 6:30 बजे से
महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन स्टेज 2, टीम पदक और व्यक्तिगत फाइनल (राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर, प्रीति रजक) – सुबह 6:30 बजे से

स्क्वैश

मिश्रित युगल पूल A (दीपिका पल्लीकल/हरिंदरपाल सिंह संधू): भारत बनाम कोरिया – सुबह 8:30 बजे से
मिश्रित युगल पूल D (अनाहत सिंह/अभय सिंह): भारत बनाम फिलीपींस – सुबह 10:00 बजे से
पुरुष एकल राउंड ऑफ 32: महेश मनगांवकर (भारत) बनाम जोनाथन रेयेस (फिलीपींस) – दोपहर 1:30 बजे से
मिश्रित युगल पूल A (दीपिका पल्लीकल/हरिंदरपाल सिंह संधू): भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 1:30 बजे से
मिश्रित युगल पूल D (अनाहत सिंह/अभय सिंह): भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 3:00 बजे से

वालीबॉल

महिला प्रिलिमिनरी राउंड पूल A: भारत बनाम चीन – शाम 4:30 बजे से

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version