IPL 2024: आज खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन, दुबई में 19 दिसंबर को लगेगा सबसे बड़ा दांव

409
Advertisement

मुंबई। IPL 2024: आईपीएल ऑक्शन 2024 का आयोजन 19 दिसंबर को होगा। इस ऑक्शन की मेजबानी दुबई करेगा। वहीं, इस ऑक्शन का हिस्सा बनने के लिए खिलाड़ी आज तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर तय की थी। इसके बाद खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे। 19 दिसंबर को दुबई में होने वाले ऑक्शन में कई बड़े खिलाडिय़ों पर नजर रहेंगी। पिछले दिनों आईपीएल टीमों ने अपने-अपने रिटेन और रिलीज खिलाडिय़ों की फाइनल लिस्ट जारी की। तकरीबन सभी टीमों ने कई बड़े नामों को रिलीज किया। रिलीज होने वाले ज्यादातर खिलाड़ी 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में नजर आएंगे।

Virat Kohli के फैसले से फैंस हैरान-परेशान, व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूरी के क्या है संकेत!

नीलामी में कई धुआंधार खिलाड़ी होंगे उपलब्ध

इस बार IPL 2024 नीलामी के लिए अधिक खिलाडिय़ों के पंजीकरण कराने की उम्मीद है। पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, ट्रैविस हेड, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह जैसे उल्लेखनीय विश्व कप प्रदर्शन करने वालों के शीर्ष ड्रॉ में शामिल होने की उम्मीद है। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्रेंचाइजियों को सूची को छोटा करने के लिए कहा जाएगा। बीसीसीआई को उम्मीद है कि नीलामी में लगभग 70 खिलाड़ी बेचे जाएंगे और लगभग 262.95 करोड़ रुपये का अनुमानित लेनदेन होगा। 10 फें्रचाइजी के पास अपने स्लॉट को भरने के लिए 77 उपलब्ध स्लॉट हैं और वे 30 विदेशी खिलाडिय़ों को भी खरीद सकते हैं।

IND vs AUS: चौथे टी20 में होगी श्रेयस अय्यर की वापसी, बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI; इस खिलाड़ी की छुट्टी तय

आरसीबी के पास है सबसे बड़ा पर्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 40.75 करोड़ का पर्स है। दरअसल, IPL 2024 से पहले इस टीम ने 11 खिलाडिय़ों को रिलीज किया। इसमें जोश हेजलवुड, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल और केदार जाधव शामिल हैं। वहीं, इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के पास 34 करोड़ का पर्स है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 32.7 करोड़ पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी। चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का पर्स है। चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास क्रमश: 31.4 करोड़, 29.1 करोड़, 28.95 करोड़ और 15.25 करोड़ पर्स बाकी है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के 14.5 करोड़ रुपए का पर्स है। वहीं, लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के पास क्रमश: 13.9 करोड़ और 13.85 करोड़ का पर्स है।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply