Home Cricket Ipl IPL 2023: डीआरएस पर उठने लगे सवाल, रोहित शर्मा के विकेट पर...

IPL 2023: डीआरएस पर उठने लगे सवाल, रोहित शर्मा के विकेट पर मचा बवाल

0
IPL 2023 mi vs rcb controversy on drs giving lbw to Mumbai Indians captain rohit Sharma, debate started

मुंबई। IPL 2023: बीती रात आरसीबी के खिलाफ मेजबान मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की। रन चेज करने वाली टीम यहां ज्यादातर मैच जीतती है और वही जीती भी। लेकिन आरसीबी पर जीत के इस खेले में रोहित शर्मा के साथ गलत हो गया। अपने शहर, अपने होमग्राउंड पर उनके साथ जो हुआ उसका दुख चेहरे पर साफ नजर आया। ये पूरा मामला मैच में रोहित के विकेट से जुड़ा है। अब रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू दिए जाने पर फैंस और पूर्व क्रिकेटर नाराजगी जता रहे है। हुआ ये कि मुंबई की इनिंग के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा आउट दे दिए गए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज वानिंदु हसारंगा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। या यूं कहें कि उन्हें ये विकेट दे दिया गया। बस सारा फसाद यहीं से उठ खड़ा हुआ।

IPL 2023: Suryakumar ने एक पारी में बनाए 3 कीर्तिमान, पूरा किया एक अनूठा शतक

क्रीज से बाहर रोहित शर्मा आउट या नॉट आउट?

अब इस पूरे मामले को थोड़ा और विस्तार से जानिए। IPL 2023 में बीती रात हुए मैच में मुंबई की पारी में हसारंगा की गेंद रोहित के पैड पर लगती है। बैंगलोर की टीम एलबीडब्ल्यू की अपील करती है। मैदानी अंपायर उस अपील को ठुकरा देते हैं, जिसके बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी डीआरएस लेते हैं और वहां फैसला पलट जाता है। मैदानी अंपायर की ओर से नॉट आउट करार दिए गए रोहित को आउट दे दिया जाता है। रोहित फैसले के पलटने से आहत थे क्योंकि गेंद जब उनके पैड से टकराई थी वो क्रीज के अंदर नहीं बल्कि काफी बाहर खड़े थे। लेकिन लगता है कि अंपायर ने रीप्लेज में बस इतना देखा कि गेंद स्टंप्स को हिट कर रही है और रोहित को मैदान से बाहर भेजने का मूड बना लिया।

IPL 2023: आज करो या मरो के मुकाबले में DC के सामने CSK की कड़ी चुनौती

क्या कहता है आईपीएल का रूल बुक?

वैसे आईपीएल का रूल बुक क्या कहता है, वो भी जान लीजिए। एलबीडब्ल्यू के 3 मीटर रूल के मुताबिक बल्लेबाज के पैर पर गेंद जिस दौरान लगती है, उस वक्त अगर वो स्टंप्स से 3 मीटर या उससे ज्यादा दूर खड़ा है, तो वो आउट नहीं हो सकता। और रोहित के केस में भी पूरा मामला लगभग ऐसा ही जान पड़ता है। अब ऐसा होगा तो बवाल और सवाल तो जन्म लेंगे ही। वही इस मामले में भी हो रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने IPL 2023 के इस मैच के बाद सीधे शब्दों में डीआरएस पर निशाना साधते लिख दिया- ‘हेलो, ये थोड़ा ज्यादा नहीं हो गया? ये एलबीडब्ल्यू कैसे हो सकता है?’

IPL 2023: Mumbai Indians बैंगलोर को 6 विकेट से हराया, सूर्या और नेहल ने खेली आतिशी पारी

फैसले पर सवाल पर रोहित टीम की जीत से खुशहाल

खैर, अब जो फैसला हो चुका उसे बदला तो नहीं जा सकता। लेकिन, आगे से इस मसले पर गौर किया जाना चाहिए। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी बात ये रही कि उसने IPL 2023 में बीती रात आरसीबी के खिलाफ बेहद अहम मैच जीता और इससे कप्तान होने के नाते रोहित शर्मा भी खुश होंगे। हालांकि वो इस मैच में डीआरएस में उलझकर सिर्फ 7 रन ही बना सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version