Home Cricket Ipl IPL खिलाड़ी ने धोनी को कहा ‘बिग डॉग’, सोश्यल मीडिया पर हो...

IPL खिलाड़ी ने धोनी को कहा ‘बिग डॉग’, सोश्यल मीडिया पर हो गया बवाल

0
IPL 2023 former csk player scott styris called ms dhoni big dog in a caption on twitter, fans trolled styris badly

मुंबई। IPL के 16वें संस्करण का आगाज नजदीक है और ऐसे में सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस लगातार इस लीग को लेकर काफी एक्टिव हैं। इससे जुड़ा कोई भी वीडियो या कोई भी खबर आती है वो आग की तरह फैल जाती है। खासतौर से वो खबर इस लीग के स्टार या भारत के स्टार क्रिकेटर्स से जुड़ी हो तो उसका जवाब ही क्या। ऐसा ही कुछ सोमवार की रात को हुआ जब न्यूजीलैंड व चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने एमएस धोनी के एक वीडियो को ट्वीट करते हुए उस पर कैप्शन दिया।

स्टायरिस के फोटो कैप्शन पर हुआ विवाद

दरअसल चेपॉक स्टेडियम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें IPL से पहले प्रैक्टिस मैच के लिए एमएस धोनी बल्लेबाजी करने जा रहे हैं और स्टेडियम में काफी शोरगुल देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को सीएसके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सोमवार रात को शेयर किया। उसके बाद न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टायरिस ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए जो कैप्शन दिया वो विवादास्पद था। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा कि, ‘ Still The BIG DOG Around Town’ यानी उनका कहना था कि अभी भी माही इस लीग में मौजूद हैं और उन्होंने धोनी को बिग डॉग कहकर संबोधित किया जिससे लोग भडक़ गए।

Madrid Spain Masters आज से, सात्विक-चिराग पर नजरें; सिंधु-नेहवाल भी करेंगी वापसी

सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

स्कॉट स्टायरिस ने जैसे ही यह पोस्ट किया, फिर सीएसके व धोनी के फैंस बुरी तरह भडक़ उठे। सभी ने IPL खेल चुके कीवी क्रिकेटर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, कई लोगों ने समझदारी दिखाई और पोस्ट के कमेंट में इस शब्द का मतलब समझाया। दरअसल यह अंग्रेजी फ्रेज है और हिंदी में इसका मतलब होता है, सबसे खास, बहुत जरूरी और अहम इंसान। स्टायरिस धोनी को इस अंग्रेजी शब्द के जरिए अहमियत देना चाह रहे थे लेकिन लोगों ने भावनाओं से सोचा दिमाग से नहीं। लेकिन कुछ लोगों ने इसका मतलब सामने आने के बाद भी कहा कि, इसका मतलब भले गलत ना हो लेकिन स्टायरिस को फिर भी इस शब्द को नहीं इस्तेमाल करना चाहिए था।

PAK vs AFG: पाकिस्तान ने बचाई लाज, क्लीन स्वीप से चूका अफगानिस्तान

न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन कर चुके है स्टायरिस

स्कॉट स्टायरिस की बात करें तो वह न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर्स में से एक रहे हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी उन्होंने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं। स्टायरिस ने 2008 में IPL डेब्यू किया था और आखिरी बार वह 2011 में इस लीग में खेलते दिखे थे। उनके नाम 12 आईपीएल मैचों में 131 रन और 8 विकेट दर्ज हैं। वहीं न्यूजीलैंड के लिए स्टायरिस ने तीनों फॉर्मेट (29 टेस्ट, 188 वनडे और 31 टी20) मिलाकर कुल 6647 रन बनाए और 175 विकेट भी झटके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version