Home sports Badminton Madrid Spain Masters आज से, सात्विक-चिराग पर नजरें; सिंधु-नेहवाल भी करेंगी वापसी

Madrid Spain Masters आज से, सात्विक-चिराग पर नजरें; सिंधु-नेहवाल भी करेंगी वापसी

0
Madrid Spain Masters badminton 2023 begins today, all eyes on satvik-chirag, saina nehwal and PV sindhu trying to comeback

नई दिल्ली। Madrid Spain Masters: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने हाल ही में स्विस ओपन की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा था। उस टूर्नामेंट के बाद से अब साल में आगे भी इन खिलाडिय़ों से ट्रॉफी की उम्मीद है। अब आज से मैड्रिड स्पेन मास्टर्स की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय शटलर्स से खिताब की उम्मीद रहेगी।

PAK vs AFG: पाकिस्तान ने बचाई लाज, क्लीन स्वीप से चूका अफगानिस्तान

मैड्रिड स्पेन मास्टर्स में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी

हाल में स्विस ओपन युगल चैंपियन बनी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी Madrid Spain Masters में इसी लय को जारी रखना चाहेगी जबकि पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत भी फॉर्म में लौटने की उम्मीद लगाये होंगे। सात्विक और चिराग ने रविवार को चीन के रेन जियांग यु और टान कियांग को फाइनल में 21-19 24-22 से हराकर भारत के लिए इस सत्र का पहला खिताब जीता था। अब 2022 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता और दुनिया की छठे नंबर की भारतीय जोड़ी एक और सुपर 300 खिताब अपने नाम करना चाहेंगी जिसमें वे अपने अभियान की शुरुआत जापान के अयातो एंडो और युता ताकेई के खिलाफ करेंगे।

IPL से पहले सामने आए जसप्रीत बुमराह, सर्जरी के बाद वापसी की अटकलें

पीवी सिंधू फॉर्म में लौटने की करेंगी कोशिश

बासेल में एकल सितारों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था जिसमें सिंधू चोट के कारण लंबे समय के ब्रेक के बाद वापसी में जूझती नजर आईं और श्रीकांत भी लय में नहीं आ सके। दूसरी वरीय सिंधू 2023 में पिछले कुछ टूर्नामेंट में दूसरे दौर की बाधा पार नहीं कर सकी हैं, वह Madrid Spain Masters में अपने अभियान की शुरुआत एक क्वालीफायर के खिलाफ करेंगी और उम्मीद लगाए होंगी कि ड्रॉ में आगे तक पहुंचे। पुरुष एकल में पूर्व नंबर एक श्रीकांत को पांचवीं वरीयता मिली है, वह पहले मुकाबले में थाईलैंड के सितहीकोम थामासिन के सामने होंगे जबकि राष्ट्रीय चैम्पियन मिथुन मंजूनाथ की भिड़ंत मलेशिया के एनजी जे योंग से होगी।

श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ New Zealand ने घोषित की T-20 टीम

पहले दौर के मुकाबलों पर सभी की निगाहें

समीर वर्मा और बी साई प्रणीत का Madrid Spain Masters के पहले दौर में क्रमश: आयरलैंड के एनहाट एनगुएन और नीदरलैंड के मार्क कालजोऊ से सामना होगा। महिला एकल में मालविका बंसोद का अभियान डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसेन के खिलाफ आरंभ होगा जबकि आकर्षि कश्यप कनाडा की मिचेले ली के सामने होंगी।

UEFA 2024 Qualifier: पुर्तगाल ने लक्समबर्ग को 6-0 से रौंदा, रोनाल्डो ने दागे 2 गोल

साइना नेहवाल का पहला मुकाबला ही काफी चुनौतीपूर्ण

वहीं साइना नेहवाल Madrid Spain Masters के पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान से भिड़ेंगी। एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की उभरती हुई पुरुष युगल जोड़ी स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमले और मैथ्यूज ग्रिमले से भिड़ेगी जबकि कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णुवर्धन गौड़ पांजाला का सामना एक क्वालीफायर से होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version