Home Cricket Ipl IPL 2021: हैदराबाद सनराइजर्स को झटका, इस खिलाड़ी ने नाम लिया वापस

IPL 2021: हैदराबाद सनराइजर्स को झटका, इस खिलाड़ी ने नाम लिया वापस

0

IPL 2021: मिशेल मार्श ने IPL से नाम लिया वापस

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL)के 14वें सीजन की शुरुआत में अब महज नौ दिन ही बचे हैं। IPL टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी आठों टीमों के खिलाड़ी बायो बबल में जाने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। वहीं इसी बायो बबल के कारण ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर मिशेल मार्श ने IPL 2021 से नाम वापस ले लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले इस खिलाड़ी को लेकर यह जानकारी बुधवार को सामने आई है।

IPL 2021: RCB ने शुरू की ट्रेनिंग, कल टीम से जुड़ेंगे विराट कोहली

मिशेल ने सनराइजर्स हैदराबाद को दी जानकारी  

सूत्रों के मुताबिक मिशेल ने IPL 2021 में नहीं खेलने का निर्णय किया है। लगातार बायो बबल में समय बिताने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल ने इससे बाहर निकलने का फैसला लिया है। इसी वजह से मिशेल मार्श ने इस साल IPL 2021 के लिए उपलब्ध नहीं होने की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को कुछ दिन पहले ही दे दी थी। इस बात को लेकर उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को जानकारी दी है।

ISSF Shooting World CUP: इन भारतीय शूटर्स ने जीता करियर का पहला पदक

हैदराबाद टीम ने इंग्लैंड के खिलाड़ी से की बात 

गौरतलब है कि इस समय हैदराबाद की टीम अपने इस फास्ट बॉलर की जगह की भरपाई करने के लिए इंग्लैंड के खिलाड़ी से चर्चा कर रही है। हाल ही में भारत के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में वह इंग्लिश बल्लेबाज शामिल था। वैसे अब तक मिशेल की जगह किस खिलाड़ी को दी जाएगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। IPL 2021 के नियम के मुताबिक मिशेल को 7 दिन के आइसोलेशन के गुजरना पड़ता तब वह अगले 50 दिन के लिए टूर्नामेंट में टीम के बायो बबल का हिस्सा हो पाते।

क्या Rishabh Pant दिला पाएंगे दिल्ली को पहला IPL खिताब !!

2020 में हुई नीलामी में सनराइजर्स ने मिशेल को 3 करोड़ की बेस प्राइस देकर टीम में शामिल किया था। पिछले सीजन में चोट की वजह से वह शुरुआती मुकाबलों से ही बाहर हो गए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version