Home Cricket क्या Rishabh Pant दिला पाएंगे दिल्ली को पहला IPL खिताब !!

क्या Rishabh Pant दिला पाएंगे दिल्ली को पहला IPL खिताब !!

0

IPL 2021: Rishabh Pant को मिली दिल्ली की कमान

नई दिल्ली। IPL 2021का आगाज 9 अप्रैल से होगा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी। श्रेयस अय्यर के चोट के कारण IPL 2021 से बाहर होने के बाद दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने Rishabh Pant को बतौर कप्तान नियुक्त किया है। क्या रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2021 का खिताब दिला पाएंगे।

FIH Pro League: अर्जेंटीना के खिलाफ मनप्रीत को भारत की कमान

पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची थी दिल्ली कैपिटल्स

IPL में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया था। पिछले सीजन में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। अब IPL 2021 के लिए दिल्ली के नए कप्तान रिषभ पंत की जिम्मेदारी बढ़ गई है। दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2021 का खिताब दिलाने के लिए Rishabh Pant को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

कोरोना संक्रमित हुई भारतीय Boxing टीम तुर्की से आज लौटेगी वापस

Rishabh Pant से दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी प्रभावित

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant से दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी काफी प्रभावित हैं। उपकप्तान होने के नाते सबसे पहले उन्हीं के नाम पर ही चर्चा की गई। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 और वनडे सीरीज में ऋषभ पंत ने बल्ले से सभी को प्रभावित किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी उन्होंने अकेले अपने दम पर टेस्ट मैच टीम के लिए बचाए।

Rowing: एशियन ओलंपिक क्वालिफ़ायर्स की भारतीय टीम से कई दिग्गज बाहर

दिल्ली ने पंत को 2016 में खऱीदा था

2016 में सबसे पहली बार दिल्ली ने Rishabh Pant को खरीदा था। तब से वह इसी टीम के साथ हैं। 2018 के मध्य में गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद श्रेयस अय्यर के रूप में दिल्ली को नया कप्तान मिला था। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने से वे आइपीएल 2021 के सीजन से बाहर हो गए हैं। ऐसी स्थिति में पंत को दिल्ली कैपिटल की कमान सौंपी गई है।

श्रेयस अय्यर के बाएं कंधे की हड्डी खिसकी
श्रेयस अय्यर को पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में आठवें ओवर के दौरान चोट लगी थी। शार्दुल ठाकुर गेंद फेंक रहे थे। इस दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने करार शॉट लगाया। जिसे रोकने के लिए श्रेयस ने अपना पूरा शरीर झोंकते हुए डाइव मारा। इसके बाद वह कराते हुए दिखे और कंधा पकड़ कर बैठ गए। कप्तान विराट कोहली सहित टीम के अन्य खिलाड़ी भी उनके पास गए।

उनके कंधे में लगी चोट गंभीर थी, ऐसे में उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया। फिर वह मैदान पर नहीं लौट पाए और बाद में वनडे सीरीज से ही बाहर होने की खबर सामने आई। अय्यर कम से कम चाह माह क्रिकेट से दूर रहेंगे।

अब तक 13 बार IPL टूर्नामेंट का आयोजन 

साल 2008 से लेकर अब तक 13 बार IPL टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। कुल 13 टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया है, लेकिन अभी सिर्फ़ 8 टीमें ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। 5 टीम ऐसी हैं जो अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। अब तक सिर्फ़ 6 टीम को चैंपियन बनने में सफल हो पाई है। और कुल 9 टीम ने फ़ाइनल तक का सफ़र तय किया है। ज़्यादातर सीज़न में कुल 8 टीम ने हिस्सा लिया था, लेकिन साल 2011 में 10, वर्ष 2012 और वर्ष 2013 में 9-9 टीम शामिल थीं।

IPL का ख़िताब सबसे अधिक बार मुंबई इंडियंस ने जीता 

साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने IPL का ख़िताब जीता था, लेकिन इसके बाद ये टीम फ़ाइनल में भी दोबारा नहीं पहुंच पाई। सबसे ज़्यादा बार इस ख़िताब पर कब्ज़ा मुंबई इंडियंस ने किया है, मुंबई इंडियंस ने 4 बार और चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार यह ख़िताब जीता है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 बार IPL ट्रॉफ़ी हासिल की है। राजस्थान के अलावा डेक्क्न चार्जर्स और सनराइज़र्स हैदराबाद ने 1-1 बार ये ख़िताब जीता है। मौजूदा टीम में दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स XI पंजाब, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने एक बार भी इस टूर्नामेंट को नहीं जीता है।

दिल्ली का कप्तान बनना मेरा सपना

दिल्ली कैपिटल्स से मिली अपनी नई भूमिका पर Rishabh Pant ने कहा, “दिल्ली, जहां मैं बड़ा हुआ और जहां छह साल पहले अपनी आइपीएल यात्रा शुरू की, ऐसी टीम का एक दिन कप्तान बनना हमेशा से मेरा सपना था। आज मेरा सपना पूरा हो गया। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सचमुच गर्व करने वाला पल है और मैं इसके लिए टीम के मालिकों का आभारी हूं, क्योंकि इन लोगों ने मुझे इस भूमिका के योग्य समझा। शानदार कोचिंग स्टाफ और कई सीनियरों के साथ रहते हुए मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version