Home Hockey FIH Pro League: अर्जेंटीना के खिलाफ मनप्रीत को भारत की कमान

FIH Pro League: अर्जेंटीना के खिलाफ मनप्रीत को भारत की कमान

0

FIH Pro League: 22 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

नई दिल्ली। FIH Pro League में भारतीय पुरूष हाॅकी टीम एक बार फिर से मोर्चे पर उतरने वाली है। भारतीय टीम अगले महीने लीग में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना की चुनौती का सामना करेगी। मनप्रीत सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है। मनप्रीत निजी कारणों से हाल में यूरोप दौरे पर नहीं गए थे।

कोरोना संक्रमित हुई भारतीय Boxing टीम तुर्की से आज लौटेगी वापस

हॉकी इंडिया ने 22 सदस्यीय टीम घोषित की है जो ब्यूनस आयर्स में 11 और 12 अप्रैल को अर्जेंटीना सामना करेगी। टीम बुधवार को रवाना होगी। भारत इसके अलावा जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के सिलसिले में अर्जेंटीना के खिलाफ छह व सात अप्रैल और 13 व 14 अप्रैल को अभ्यास मैच भी खेलेगा।

Rowing: एशियन ओलंपिक क्वालिफ़ायर्स की भारतीय टीम से कई दिग्गज बाहर

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कप्तान मनप्रीत सिंह, ड्रैग फ्लिक स्पेशलिस्ट रूपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और मनदीप सिंह को दौरे के लिए टीम में शामिल किया है। उनकी कोशिश है कि अर्जेंटीना दौरे के लिए एक मजबूत टीम को भेजा जा सके। अनुभवी आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह को आराम दिया गया है।

IPL को लेकर BCCI सख्त, 90 मिनट में खत्म करनी ही होगी पारी

FIH Pro League के लिए भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक

डिफेंडर: अमित रोहिदास, गुरिंदर सिंह, हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, बीरेंद्र लाकड़ा।

मिडफील्डर: हार्दिक सिंह, जसकरन सिंह, मनप्रीत सिंह (कप्तान), राज कुमार पाल, विवेक सागर प्रसाद, सुमित, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, दिलप्रीत सिंह।

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, ललित कुमार उपाध्याय।

Miami open: टॉप सीड एश्ले बार्टी और ओसाका क्वार्टर फाइनल में

FIH Pro League: अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का शेड्यूल और मैच समय

(भारतीय समयानुसार)

6 अप्रैल, मंगलवार: भारत बनाम अर्जेंटीना – अभ्यास मैच – भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे

7 अप्रैल, बुधवार: भारत बनाम अर्जेंटीना – अभ्यास मैच – भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे

11 अप्रैल, शनिवार: भारत बनाम अर्जेंटीना – FIH Pro League मैच – भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे

12 अप्रैल, रविवार: भारत बनाम अर्जेंटीना – FIH Pro League मैच – भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे

13 अप्रैल, मंगलवार: भारत बनाम अर्जेंटीना – अभ्यास मैच- भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे

14 अप्रैल, बुधवार: भारत बनाम अर्जेंटीना – अभ्यास मैच- भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version