Home sports RIP Milkha Singh: कोरोना ने देश से छीना फ्लाइंग सिख, राष्ट्रपति-पीएम ने...

RIP Milkha Singh: कोरोना ने देश से छीना फ्लाइंग सिख, राष्ट्रपति-पीएम ने दी भावुक विदाई

0
Legendary athlete 'Flying Sikh' Milkha Singh passes away, President, PM to express condolence

नई दिल्ली। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना के पीड़ित के निधन की खबर से पूरे देश में शोक का लहर है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

RIP Milkha Singh: महान एथलीट ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन

राष्ट्रपति ने कहा कि मिल्खा सिंह के निधन की खबर से दुखी हूं। उनके संघर्ष और ताकत की कहानी आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया है, जिसने देश की कल्पना पर अधिकार कर लिया था और भारतीयों के दिलों में विशेष स्थान था। उनके प्रेरक व्यक्तित्व ने खुद को लाखों लोगों के लिए प्रिय बना दिया था। उनके निधन से दुखी हूं।

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- भारत के महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी, द फ्लाइंग सिख के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। उनके परिवार और अनगिनत अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

खेलमंत्री किरन रिजिजू ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत ने अपना सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह (Milkha Singh) जी हमें छोड़ गए हैं लेकिन वे हर भारतीय को भारत के लिए चमकने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं

धावक Milkha Singh से निधन पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा दुख, उन्होने कहा कि देश उनके महान योगदान को कभी भूल नहीं सकता।

कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद Milkha Singh को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों में उनकी तबीयत में सुधार हुई थी लेकिन अचानक से ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उनको सांस लेने में तकलीफ हुई और देर रात इस महान हस्ति के निधन की खबर आई।

IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड ने दिया फॉलोऑन

पीटीआइ के मुताबिक शुक्रवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर Milkha Singh ने आखिरी सांस ली। 91 साल के मिल्खा 17 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। भारत के इस महान धावक को दुनियाभर में फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता है। भारत के लिए कॉमनवेल्थ में सबसे पहला गोल्ड मेडल जीतने का कमाल मिल्खा जी ने ही किया था। इसके अलावा एशियन गेम्स में इस महान धावक के नाम चार गोल्ड मेडल भी थे। ओलंपिक में भारत की तरफ से कांस्य पदक जीतने से चूके मिल्खा को भारत के सबसे महान और चमकदार एथलीट के तौर पर जाना जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version