Home sports ITTF Rankings: मनिका बत्रा की लंबी छलांग, हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग

ITTF Rankings: मनिका बत्रा की लंबी छलांग, हासिल की करियर बेस्ट रैंकिंग

0
ITTF Rankings Manika Batra reaches career best ranking

लौसने। ITTF Rankings: भारत की शीर्ष महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। 27 साल की यह खिलाड़ी आईटीटीएफ की तरफ से जारी नई विश्व रैंकिंग में एक लंबी छलांग लगाते हुए सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंच गई है। मनिका को नई रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 35वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में जी साथियान 39वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि अनुभवी शरत कमल तीन स्थान के नुकसान से 47वें स्थान पर खिसक गए।

एशियाई कप में भारत को दिलवाया था पहला पदक

गौरतलब है कि मनिका ने पिछले साल नवंबर में एशियाई कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को उसका अब तक का पहला पदक दिलाया था। बैंकॉक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के दौरान मनिका ने जापान की दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हिना हयाता और चीन की दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी चेन शिंगटोंग को हराया था। मनिका को इस प्रदर्शन से 175 रैंकिंग अंक मिले जिससे वह ITTF Rankings रैंकिंग में आगे बढऩे में सफल रहीं। मनिका ने हंगरी और स्लोवेनिया में दो डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई।

Manika Batra Case: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज की अध्यक्षता में होगी जांच

अब एशियाई क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में लेना है हिस्सा

बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से खाली हाथ लौटने के बाद मनिका ने एशियाई कप में पदक जीता था। मनिका ने इससे चार साल पहले गोल्ड कोस्ट में दो स्वर्ण पदक सहित चार पदक जीते थे। मनिका अब दोहा में विश्व चैंपियनशिप के एशियाई क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। इसके बाद उनकी ITTF Rankings में सुधार की उम्मीद है। बत्रा इसी महीने दोहा में डब्यूटीटी कंटेंडर और फिर अगले महीने गोवा में डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर में हिस्सा लेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version