Home sports ISSF World Championship: भारतीय शूटर्स ने जीते दो और पदक, कुल 34...

ISSF World Championship: भारतीय शूटर्स ने जीते दो और पदक, कुल 34 पदक कब्जाए

0
ISSF World Championship Indian shooters won 34 medals Latest Shooting update

काहिरा। ISSF World Championship में भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो और पदक हासिल किए हैं। भारतीय निशानेबाजों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम ने रजत जीता जबकि पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम के खाते में इस विश्व चैंपियनशिप से 12 स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक आये।

ISSF World Championship में रिदम सांगवान, मनु भाकर और अभिदन्या अशोक पाटिल की महिला तिकड़ी ने 25 मीटर पिस्टल के क्वालीफिकेशन चरण में 873 अंक के साथ छठा स्थान हासिल किया। टीम दूसरे चरण में चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही। फाइनल में हालांकि चीन की टीम ने भारतीय टीम को 16-0 की करारी शिकस्त दी।

French Open 2022 आज से, लक्ष्य सेन का मुकाबला हमवतन किदांबी श्रीकांत से

ISSF World Championship में भारत ने हासिल किए दो ओलंपिक कोटा

भारत ने ISSF World Championship में रुद्रांक पाटिल और स्वप्निल कुसाले के माध्यम से दो कोटा हासिल किया। इसके अलावा आईएसएसएफ शॉटगन विश्व चैंपियनशिप में भोवनीश मेंदीरत्ता ने भी भारत के लिए एक कोटा स्थान अर्जित किया था। नीरज कुमार की पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टीम ने शूटऑफ में यूएसए को 17-15 से हराकर कांस्य पदक जीता। तीनों खिलाडिय़ों ने पहले क्वालिफिकेशन चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया था। लेकिन, दूसरे चरण में चौथे स्थान पर रहने के कारण कांस्य पदक के शूटऑफ में पहुंचे थे।

AUS vs SL: श्रीलंका से मुकाबला, आज हारी ऑस्ट्रेलिया तो होगा ये संकट

12 स्वर्ण सहित कुल 34 पदक जीतकर भारत का शानदार प्रदर्शन

भारत ISSF World Championship में कुल 34 पदक के साथ चैंपियनशिप की पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा। इसमें 12 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। चीन 55 पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज हुआ। भारतीय शूटर्स के लिए यह चैम्पियनशिप काफी सफल साबित हुई। ISSF World Championship में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version