ISSF World Championship 2022: रमिता बनी 10 मीटर राइफल शूटिंग में जूनियर विश्व चैम्पियन

722
Advertisement

काहिरा। ISSF World Championship 2022 में भारतीय निशानेबाज रमिता ने चीन की यिंग शेन को एक करीबी मुकाबले में 16-12 से हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सातवें दिन रमिता का स्वर्ण और महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में पहले तीन स्थान हासिल करना मुख्य आकर्षण रहा। भारत अब इस प्रतियोगिता में 25 पदक जीत चुका है जिसमें 10 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक शामिल है।

Denmark Open 2022: लक्ष्य, चिराग-सात्विक प्री क्वार्टर फाइनल में, साइना बाहर

ISSF World Championship 2022 में रमिता फाइनल में यिंग के खिलाफ एक समय 12-12 से बराबरी पर थी लेकिन इसके बाद उन्होंने 10.8 और 10.7 के स्कोर बनाकर खिताब अपने नाम किया। क्वालिफिकेशन में रमिता 629.6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर थी लेकिन रैंकिंग राउंड में उन्होंने 262.8 अंक बनाए और शीर्ष पर रहकर स्वर्ण पदक मैच में जगह बनाई।

भारत पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर कायम

ISSF World Championship 2022 में भारत अब तक 25 पदक जीत चुका है जिसमें 10 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। भारत की तिलोत्तमा सेन ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने रैंकिंग राउंड में 261 अंक बनाए। इससे पहले क्वालिफिकेशन में वह 633.4 अंकों के साथ शीर्ष पर रही थी। इसी स्पर्धा में युक्ति राजेंद्र 627.1 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं। महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में भारतीय लड़कियों का दबदबा रहा। दिवांशी ने 547 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। वर्षा सिंह 539 अंकों के साथ दूसरे जबकि तियाना 523 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। इस स्पर्धा के चौथे स्थान पर भारत की खुशी कपूर रही। उन्होंने 521 अंक बनाएं।

रिदम सांगवान और अभिनव चौधरी ने जीते रजत पदक

ISSF World Championship 2022 में रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में जबकि अभिनव चौधरी ने पुरुषों के 50 मीटर पिस्टल जूनियर स्पर्धा में रजत पदक जीते। विजय वीर सिद्धू ने पुरुषों के 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में कांस्य पदक हासिल किया।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply