Khelo India: 4 स्वदेशी खेल शामिल करने की दी मंजूरी

2443
Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय खेल मंत्रालय ने हाल ही योगासन को खेल का दर्जा देने के बाद एक और बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय ने हरियाणा में होने वाले ‘Khelo India यूथ गेम्स 2021’ में गटका और कलारीपयट्टू सहित चार देशज (स्वदेशी) खेलों को शामिल करने की मंजूरी दी है। इसमें शामिल किए गए दो अन्य खेल मल्लखंब और थांग-ता है।

इस फैसले के बारे में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘भारत में स्वदेशी खेलों की समृद्ध विरासत है और खेल मंत्रालय की प्राथमिकता इन खेलों को संरक्षित, बढ़ावा और लोकप्रिय बनाने की है।’ उन्होंने कहा, ‘इन खेलों के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा करने के लिए Khelo India गेम्स से बेहतर कोई और मंच नहीं है।’

Team India: राहुल, गिल और पंत को मिलेगा दूसरे टेस्ट में मौका

कलारीपयट्टू की शुरुआत केरल में हुई है और पूरी दुनिया में इसका अभ्यास किया जाता है। बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल भी कलारीपयट्टू के लिए जाने जाते हैं।

गटका- एक सिखों की पारंपरिक युद्धक कला है।

गटका की शुरुआत पंजाब में हुई और निहंग सिख योद्धा की युद्ध (लड़ाई) की इस पारंपरिक शैली को आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

मणिपुर का मार्शल आर्ट थांग-ता

मणिपुर का मार्शल आर्ट थांग-ता, हाल के दशकों में गुमनामी में चला गया था लेकिन खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मदद से इसे फिर से राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

Boxing World Cup: भारत की धूम, 3 गोल्ड सहित 9 पदकों पर कब्जा

मल्लखंब

मल्लखंब पूरे भारत में खेला जाता है लेकिन यह मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में काफी लोकप्रिय है। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘मुझे विश्वास है कि 2021 में Khelo India यूथ गेम्स में इन चार खेलों के साथ योगासन देश के खेल प्रेमियों और युवाओं का ध्यान आकर्षित करेगा। आने वाले दिनों में खेलों इंडिया में हम और देशज खेलों को शामिल करेंगे।’ ये चारों खेल देश के विभिन्न हिस्सों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Share this…

Leave a ReplyCancel reply