Khelo India University Games 2025 : तेजस्वी सिंह गहलोत बने तकनीकी संचालन समिति के सह-अध्यक्ष

801
Khelo India University Games 2025, Tejasvi Singh Gehlot become co-chairman of GDCC, Latest sports update
Advertisement

नई दिल्ली/जयपुर। Khelo India University Games 2025 : राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत को आगामी Khelo India University Games 2025 की गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नामांकन भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा, खेलो इंडिया इवेंट्स के अनुरोध पर किया गया है।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. पी.टी. उषा ने इस संदर्भ में आधिकारिक पत्र जारी किया। उन्होंने गहलोत की खेल प्रशासन, तकनीकी दक्षता एवं आयोजन क्षमता की सराहना की।

Khelo India University Games 2025 का आयोजन इस बार राजस्थान में 15 से 25 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि पहली बार इतने बड़े स्तर का विश्वविद्यालय स्तरीय खेल आयोजन राजस्थान को मिला है। देशभर के विश्वविद्यालयों से हज़ारों छात्र-खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे।

PAK vs WI : खत्म हो गया बाबर आजम-रिजवान का टी20 करियर !, वेस्टइंडीज दौरे पर भी टीम में जगह नहीं

एशियन यूथ गेम्स में कबड्डी शामिल

बहरीन में 19 से 23 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ गेम्स 2025 (Asian Youth Games 2025) में कबड्डी को भी शामिल किया गया है। इस साल इन खेलों का तीसरा सेशन होगा। राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष तेजस्वी सिंह गहलोत ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को बधाई दी। गहलोत ने कहा कि इन खेलों का ये तीसरा संस्करण है और पहली बार कबड्डी इन खेलों का हिस्सा होगा। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है। कबड्डी का एशियन यूथ गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर शामिल होना भारतीय संस्कृति और खेल परंपरा की एक बड़ी जीत है।

Share this…