Home sports Football UEFA Euro Qualifiers: फ़्रांस की कमान संभालेंगे Kylian Mbappe

UEFA Euro Qualifiers: फ़्रांस की कमान संभालेंगे Kylian Mbappe

0
UEFA Euro Qualifiers Kylian Mbappe to lead France latest sports news in hindi
Pic Credit: @FrenchTeam

फ़्रांस। फुटबॉल की दुनिया अपनी एक अलग पहचान बना चुके Kylian Mbappe ने एक बार फिर नया किर्तिमान स्थापित कर दिया है। 24 वर्षीय इस स्टार स्ट्राइकर को फ़्रांस फुटबॉल एसोसिएशन (FFA) ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए नया कप्तान बनाया है। वहीं, फ़्रांस के पूर्व कप्तान एंटोनी ग्रीज़मैन को एसोसिएशन ने टीम का नया उपकप्तान बनाया है। फुटबॉल एसोसिएशन ने इस बड़ी खबर की जानकारी अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर साझा की।

IPL 2023 में नए नियम भरेंगे रोमांच, इम्पैक्ट प्लेयर शामिल, टॉस के बाद प्लेइंग 11 का ऐलान

सबसे युवा कप्तान बने एम्बाप्पे

इससे पहले Kylian Mbappe ने अपनी टीम का पिछले साल सितंबर में डेनमार्क के खिलाफ नेतृत्व किया था। लेकिन, हाल ही में हुए विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए FFA ने उन्हें नया कप्तान बनाया है। इसी के साथ वह अब फ़्रांस के पूरे इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान भी बन गए हैं।

Kylian Mbappe से पहले, टोटेनहम हॉटस्पर के अनुभवी गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने फ्रांसीसी राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था। उनके नेतृत्वकाल में फ्रांस ने 2018 विश्व कप जीता और कतर में लगातार दूसरा विश्व कप फाइनल भी खेला था। उस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में एम्बाप्पे ने अर्जेंटीना के हाथों से जीत छीन ही ली थी। लेकिन, मैच पेनल्टी शूटआउट में जाने के कारण टीम हार गई। FIFA 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन बूट का पुरुस्कार भी दिया गया था।

Swiss Open 2023: भारत की मिलीजुली शुरूआत, सिंधु-प्रणय दूसरे दौर में, लक्ष्य सेन बाहर

PSG के सर्वाधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी

अपने जबरदस्त प्रदर्शन से आलाचकों का मुँह बंद करने वाले Kylian Mbappe हाल ही में एडिनसन कैवानी को पीछे छोड़ पेरिस सेंट जर्मन के लिए सर्वकालिक गोल स्कोरर बन गए। वे अब-तक 2017 से पीएसजी के लिए 250 मैचों में 202 कर चुके है। जबकी कैवानी ने 2013-2020 में 301 मैचों में 200 गोल किये थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version