FIFA WC : इंग्लैंड और सऊदी अरब ने किया वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई

70
FIFA WC, England and Saudi Arabia qualify for FIFA World Cup 2026, latest sports news
Advertisement

लंदन। FIFA WC : वर्ष 2010 के बाद साउथ अफ्रीका ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अफ्रीका से वर्ल्ड कप के लिए तीन टीमों टीमें- दक्षिण अफ्रीका, आइवरी कोस्ट और सेनेगल ने जगह पक्की की है। क्वालिफाइंग मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने रवांडा को 3-0 से हराकर ग्रुप में टॉप पर रहते हुए FIFA WC में जगह बनाई।

साउथ अफ्रीका की इस जीत के कारण नाइजीरिया अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। उसे अब प्लेऑफ के जरिए क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा। हालांकि नाइजीरिया ने बेनिन को उसके घरेलू मैदान पर विक्टर ओसिमेन की हैट्रिक की बदौलत 4-0 से हराया। उधर, आइवरी कोस्ट ने कीनिया को और सेनेगल ने मॉरिटानिया को हराकर लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप (FIFA WC) में जगह बनाई।

IND vs AUS : टीम इंडिया वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना, रोहित-कोहली भी साथ

कतर और सऊदी अरब का टिकट पक्का

एशिया से कतर और सऊदी अरब ने FIFA WC 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। एशियाई क्वालिफायर के चौथे दौर में कतर ने संयुक्त अरब अमीरात को 2-1 से हराया। जबकि सऊदी अरब ने इराक के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला। इसके साथ ही दोनों टीमें अब एशिया से विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली सातवीं और आठवीं टीम बन गई हैं।

इससे पहले जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, उज्बेकिस्तान और जॉर्डन एशिया से जून में ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। कतर दूसरी बार विश्व कप में हिस्सा लेगा। पिछली बार वह मेजबान देश के रूप में खेला था। लेकिन इस बार कतर ने अपने दम पर क्वालीफिकेशन हासिल किया, जो उसके फुटबॉल इतिहास में एक नया अध्याय है। सऊदी अरब अब तक सातवीं बार विश्व कप में हिस्सा लेने जा रहा है।

PAK vs SA : पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 93 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

यूरोप से इंग्लैंड बना पहला क्वालिफाई करने वाला देश

वहीं इंग्लैंड यूरोप का पहला देश बना है, जिसने फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में जगह पक्की कर ली है। क्वालिफाइंग मुकाबले में इंग्लैंड ने लातविया पर 5-0 की बड़ी जीत दर्ज की। टीम के लिए कप्तान हैरी केन ने पहले हाफ में दो गोल दागे, जिससे इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में दो मैच शेष रहते शीर्ष स्थान सुनिश्चित कर लिया। इंग्लैंड अब लगातार आठवीं बार FIFA WC खेलेगा।

ICC Rankings : यशस्वी की टॉप-5 में एंट्री, वनडे में शुभमन टॉप पर बरकरार, रोहित-कोहली को नुकसान

इटली, स्पेन ने भी बढ़ाई उम्मीदें

पिछले दो विश्व कप में जगह नहीं बना पाने वाला इटली अब प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुका है। उसने इज़रायल को 3-0 से हराया और अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। नॉर्वे फिलहाल तीन अंक आगे है और गोल अंतर में बेहतर स्थिति में है। वहीं स्पेन ने बुल्गारिया को 4-0 से हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। स्पेन अब तुर्किये से तीन अंक आगे है, जिसने जॉर्जिया को 4-1 से मात दी।

Share this…