Nations Cup 2025 में भारत को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन चोटिल, टूर्नामेंट से बाहर

459
CAFA Nations Cup 2025, Big setback for India, Sandesh Jhingan ruled out due to injury, latest sports news
Advertisement

हिसोर (ताजिकिस्तान)। Nations Cup 2025 : काफा नेशंस कप में खेल रही भारतीय फुटबॉल टीम का बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। संदेश को ईरान से खेले गए पिछले मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। अब ये स्पष्ट कर दिया गया है कि संदेश Nations Cup 2025 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।

32 वर्ष संदेश झिंगन को लगी चोट भारत के लिए करारा झटका है। भारत को गुरुवार को ग्रुप बी के तीसरे और आखिरी मैच में अफगानिस्तान से खेलना है। भारत इस समय चार टीमों के ग्रुप में दूसरे स्थान पर है जिसने मेजबान ताजिकिस्तान को हराया था। इसके बाद एशियाई दिग्गज और दुनिया की 20वें नंबर की टीम ईरान से हार गया।

Nations Cup 2025 : भारत ने ताजिकिस्तान को दी 2-1 से मात, टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत

भारत का अगला मैच अफगानिस्तान से

ईरान छह अंक लेकर शीर्ष पर है। लिहाजा टूर्नामेट में भारत की आगे बढने की उम्मीदें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच पर टिकी हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से भारत ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने एक्स पर जानकारी दी, ’डिफेंडर संदेश झिंगन को ईरान के खिलाफ भारत के CAFA Nations Cup 2025 मैच के दौरान चोट लगी थी। वह भारत लौट जाएंगे।’

Share this…