Home sports Football UEFA 2024 Qualifier: बेंजामिन के गोल से France ने आयरलैंड को 1-0...

UEFA 2024 Qualifier: बेंजामिन के गोल से France ने आयरलैंड को 1-0 से दी मात

0
UEFA 2024 Qualifier France beat Ireland 1-0 with Benjamin's goal latest sports news in hindi
Pic Credit: @EURO2024

आयरलैंड। 23 मार्च से शुरु हुए UEFA 2024 Qualifier में France ने आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया है। यह फ़्रांस की क्वालिफाइयर्स में दूसरी जीत है। इसी जीत के साथ फ़्रांस अब अपने ग्रुप में 2 जीत केे साथ टॉप पर आ गई है। आयरलैंड के अविवा स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में दोनों टीमें गोल करने के लिए तरसती हुई नजर आई।

World Cup 2023: श्रीलंका को मिले 5 अंक, साउथ अफ्रीका की बढ़ी क्वालीफिकेशन की टेंशन

एम्बाप्पे से नहीं हुआ कोई गोल

France की कमान संभाल रहे स्टार स्ट्राइकर Kylian Mbappe इस मुकाबले में गोल करने की पूरी कोशिश करते दिखे। लेकिन, हर बार उनकी कोशिश नाकामयाबी में बदलती नजर आई। काफी प्रयासों के बाद फ़्रांस की ओर से पहला और अंतिम गोल टीम के डिफेंडर बेंजामिन पवार्द ने 50वें मिनट में किया।

IPL खिलाड़ी ने धोनी को कहा ‘बिग डॉग’, सोश्यल मीडिया पर हो गया बवाल

सबसे युवा कप्तान बने एम्बाप्पे

इससे पहले Kylian Mbappe ने अपनी टीम का पिछले साल सितंबर में डेनमार्क के खिलाफ नेतृत्व किया था। लेकिन, हाल ही में हुए विश्व कप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए FFA ने उन्हें नया कप्तान बनाया है। इसी के साथ वह अब France के पूरे इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान भी बन गए हैं।

Kylian Mbappe से पहले, टोटेनहम हॉटस्पर के अनुभवी गोलकीपर ह्यूगो लोरिस ने फ्रांसीसी राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया था। उनके नेतृत्वकाल में फ्रांस ने 2018 विश्व कप जीता और कतर में लगातार दूसरा विश्व कप फाइनल भी खेला था। उस ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले में एम्बाप्पे ने अर्जेंटीना के हाथों से जीत छीन ही ली थी। लेकिन, मैच पेनल्टी शूटआउट में जाने के कारण टीम हार गई। FIFA 2022 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्डन बूट का पुरुस्कार भी दिया गया था।

Madrid Spain Masters आज से, सात्विक-चिराग पर नजरें; सिंधु-नेहवाल भी करेंगी वापसी

23 साल से ट्रॉफी का इंतजार

1960 से शुरु हुए UEFA Champions League में France ने अब-तक 2 बार खिताब अपने नाम किया है। टीम ने साल 1984 और 2000 में आखिरी बार इस लीग को जीता था। हर 4 साल में आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब जर्मनी और स्पेन ने जीते है। जर्मनी ने कुल 3 बार (1972, 1980, 1996) में तथा स्पेन ने कुल 3 बार (1964, 2008, 2012) में खिताब अपने नाम किया है। उम्मीद है की UEFA 2024 Qualifier में क्वालफाइ होने के बाद फ़्रांस साल 2024 में ट्रॉफी जीतकर जर्मनी और स्पेन की बराबरी कर पाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version