Home sports Football भारतीय फुटबॉल के दिग्गज Nikhil Nandy का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज Nikhil Nandy का निधन

0

Nikhil Nandy 1956 ओलंपिक में चौथे स्थान तक पहुंचने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे

कोलकाता। भारत के दिग्गज फुटबाॅलर निखिल नंदी (Nikhil Nandy) (88) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। निखिल नंदी 1956 ओलंपिक में चौथे स्थान तक पहुंचने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे। यह भारतीय फुटबाॅल टीम का ओलंपिक में आज तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। Nikhil Nandy अपने पीछे पत्नी, पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। निखिल नंदी के निधन से पूरे फुटबाॅल जगत में शोक की लहर है।

Nikhil Nandy को 50 के दशक में भारतीय फुटबाॅल की अहम कड़ी माना जाता था। वो डिफेंडर के रूप में टीम में खेला करते थे। 1950 के दशक को भारतीय फुटबाॅल का स्वर्णिम दौर भी कहा जता है। कहा जा रहा है कि सितंबर में नंदी कोरोना संक्रमित हो गए थे। बाद में वो इससे तो उबर गए लेकिन पोस्ट कोविड परेशानियों नें उन्हें घेर लिया।

SA vs SL1st Test : दक्षिण अफ्रीका ने जीता Boxing Day Test

कई तरह की शारिरिक परेशानियों का सामना Nikhil Nandy को पोस्ट कोविड स्टेज में करना पड़ रहा था। जिससे उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। वो एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहे। बाद में परिजन उन्हें घर ले आए लेकिन उनकी स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। मंगवाल दोपहर करीब ढाई बजे निखिल नंदी ने उत्तर कोलकाता में नागेरबाजार स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली।

IND vs AUS: हार के बाद Australia को लगा झटके पर झटका

1956 में मेलबर्न में हुए ओलंपिक में भारतीय Football टीम ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। Nikhil Nandy के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा-‘यह सुनकर दुखी हूं कि निखिल नंदी नहीं रहे। भारतीय फुटबॉल में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।’

फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशाल दास ने कहा-‘Nikhil Nandy एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे और वे अपनी उपलब्धियों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे। वे फुटबॉलरों के लिए प्रेरणा रहे हैं। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।’

ICC Test Championship: दूसरे स्थान पर पहुंची Team India

Nikhil Nandy 1955 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली बंगाल टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 1958 में पूर्व रेलवे की तरफ से कलकत्ता फुटबॉल लीग भी जीता था। नंदी के दो बड़े भाई संतोष और अनिल ने भी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनके परिवार के नाम ओलंपिक खेलने वाले तीन भाइयों का अनूठा रिकॉर्ड है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version