Home sports Badminton Hylo Open 2022: साइना नेहवाल फिर पहले दौर में बाहर, चिराग-सात्विक जीते

Hylo Open 2022: साइना नेहवाल फिर पहले दौर में बाहर, चिराग-सात्विक जीते

0
Hylo Open 2022 Saina Nehwal Knocked out in first round, Chirag-Satwik win

बर्लिन। Hylo Open 2022 में भारत को दूसरे दिन खुशी और गम, दोनों ही मिले। सिंगल्स में जहां स्टार शटलर साइना नेहवाल शुरुआती राउंड में ही हारकर बाहर हो गईं तो वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अपना मुकाबला जीतकर डबल्स के अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले सिंगल्स में लक्ष्य सेन को भी शिकस्त झेलनी पड़ी। नेहवाल बीते कई टूर्नामेंट्स से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। बीते दो टूर्नामेंट में भी साइना नेहवाल पहले ही दौर पर हारकर बाहर हो गई थीं।

Hylo Open 2022 में लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल महिला सिंगल्स में थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त बुसानन ओंगबामरुंगफान से हार गईं। यह मुकाबला बुसानन ने 21-15, 21-8 से जीता। साइना ने पहले गेम में तो थोड़ा संघर्ष दिखाया लेकिन दूसरे गेम में जैसे उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। साइना दूसरे गेम में केवल 8 ही अंक बना पाईं।

Hylo Open 2022: भारत को झटका, लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर

चिराग और सात्विक की जोड़ी दूसरे दौर में पहुंची

Hylo Open 2022 में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज की भारतीय जोड़ी ने पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में प्रवेश किया। चिराग और सात्विक ने चीनी ताइपे के ली यांग और लू चेन की जोड़ी को तीन गेम तक चले मुकाबले में हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 19-21, 21-19, 21-16 से अपने नाम किया। दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी का अगला मुकाबला इंग्लैंड के रोरी ईस्ट्रॉन और जैच रस से होगा। भारतीय खेल प्रेमियों को डबल्स में खिताब की उम्मीदें हैं।

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में आज सेमीफाइनल की जंग, होंगे दोनों मुकाबले

मालविका बंसोड़ ने महिला एकल में की जीत से शुरूआत

Hylo Open 2022 में एच एस प्रणय ने पुरुष एकल और एम आर अर्जुन-ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी ने पहले दौर के मैचों में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को वॉकओवर दिया। महिला सिंगल्स के एक अन्य मैच में मालविका बंसोड़ ने स्पेन की क्लारा आजुरमेंडी को 20-22, 21-12, 21-6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका अगला मुकाबला स्कॉटलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टी गिल्मर से होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version