Home sports Badminton Hylo Open 2022: भारत को झटका, लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर...

Hylo Open 2022: भारत को झटका, लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर

0
Hylo Open 2022 Big Shock to India, Lakshya Sen lost in the first round

बर्लिन। Hylo Open 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। टूर्नामेंट के पहले ही दिन देश के युवा शटलर और विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले लक्ष्य सेन अपना मुकाबला हार गए। उन्हें पहले दौर के मुकाबले में हांगकांग के एनजी का लोंग एंगस के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह इस टूर्नामेंट का पहला ही दिन था हालांकि अब भी एकल और युगल वर्ग में भारत को शटलर्स से काफी उम्मीदें है।

Hylo Open 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन 21 साल के लक्ष्य पुरुष एकल के पहले दौर के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को कोई टक्कर नहीं दे पाए और सिर्फ 27 मिनट में 12-21, 5-21 से हार गए। सातवें वरीय लक्ष्य को हांगकांग के खिलाड़ी से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

IND vs BAN: टीम इंडिया को चाहिए हर हाल में जीत, ये हो सकती है प्लेइंग-11

अच्छी शुरूआत के बाद पिछड़ते चले गए लक्ष्य

Hylo Open 2022 के इस मैच में लक्ष्य ने हालांकि शुरुआत अच्छी की थी और 2-2 की बराबरी पर थे, लेकिन यहां से उन्होंने अपनी लय खो दी और एंगस ने उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे सेट में लक्ष्य का प्रदर्शन और भी खराब रहा और यहां वह सिर्फ 5 अंक ही हासिल कर पाए। एक अन्य मुकाबले में भी भारतीय खिलाडिय़ों को हार का सामना करना पड़ा। मिश्रित युगल में इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी को भी पहले दौर में फेंग यान झी और हुआंग डोंग पिंग के खिलाफ 13-21 12-21 से शिकस्त मिली।

ZIM vs NED: जीत के लिए उतरेगा जिम्बाब्वे, नीदरलैंड के पास खोने को कुछ नहीं

आज किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल देंगे चुनौती

जर्मनी के सारब्रकेन में खेले जा रहे Hylo Open 2022 टूर्नामेंट में अभी भारत की चुनौती समाप्त नहीं हुई है। आज यानी दूसरे दिन कई भारतीय खिलाड़ी अपने पहले दौर के मुकाबले खेलेंगे। किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणॉय, समीर वर्मा पुरुषों के एकल जबकि साइना नेहवाल और मालविका बंसोड़ महिला एकल के मुकाबले खेलेंगी। वहीं फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली भारत की सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी भी पुरुषों के युगल में खिताब के लिए जोर लगाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version