Home Cricket Domestic Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में आज सेमीफाइनल की जंग, होंगे दोनों...

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में आज सेमीफाइनल की जंग, होंगे दोनों मुकाबले

0
Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 Semi final match day prediction Mumbai, Punjab, Vidarbha and Himachal Pradesh
PIC Credit: BCCI Domestic

कोलकाता। Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। बेहद रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद अब आज सेमीफाइनल के दोनों मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच शाम साढ़े 4 बजे खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जाएंगे। इन चारों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।

PAK vs SA: आज पाकिस्तान हारा तो विश्वकप से बाहर, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में मुंबई और विदर्भ की टीम टूर्नामेंट में एक ही ग्रुप में थी। दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में पॉइंट्स टेबल पर क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर फिनिश किया था। पंजाब की टीम ने ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने गुप स्टेज में सिर्फ एक मुकाबला हरा था। वहीं हिमाचल प्रदेश की बात करें तो उन्होंने अपने ग्रुप डी में एक भी मैच नहीं हारा था और पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर फिनिश किया था। ऐसे में इन टॉप टीमों के बीच शानदार सेमीफाइनल मुकाबले देखने को मिल सकते है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा।

Suryakumar Yadav ने पहले रिजवान को पीछे छोड़ा, अब धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

5 नवम्बर को होगा फाइनल

Syed Mushtaq Ali Trophy 2022 में क्वार्टरफाइनल में पहला मुकाबला पंजाब और कर्नाटक के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने 9 रन से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला विदर्भ और दिल्ली के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में विदर्भ ने दिल्ली की मजबूत टीम को 1 रन से हरा दिया। तीसरा मुकाबला बंगाल और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया। इस मैच में हिमाचल प्रदेश ने बंगाल को 4 विकेट से हरा दिया। वहीं चौथा और अंतिम मुकाबला दो मजबूत टीम सौराष्ट्र और मुंबई के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में मुंबई ने अंतिम ओवर में सौराष्ट्र को 2 विकेट से हरा दिया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version