Home Cricket PAK vs SA: पाक को जीत की संजीवनी, दक्षिण अफ्रीका को 33...

PAK vs SA: पाक को जीत की संजीवनी, दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से हराया

0
T20 world cup 2022 PAK vs SA Live Cricket Score Pakistan beat South Africa by 33 runs

सिडनी। PAK vs SA: T20 World Cup 2022 में आज पाकिस्तान के लिए निर्णायक और रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए उम्मीद की संजीवनी भी मिली है। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रनों से हरा दिया है और वह अब भी सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। हालांकि आज का मैच भी बारिश से प्रभावित हुआ और इसे 14 ओवर का कर दिया गया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम 14 ओवर में 9 विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी।

Suryakumar Yadav ने पहले रिजवान को पीछे छोड़ा, अब धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

PAK vs SA मैच बारिश से प्रभावित रहा और 9 ओवर बाद ही दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों में 73 रन बनाने का लक्ष्य मिला। अब दक्षिण अफीक्री बल्लेबाजों ने बड़े शॉट लगाने शुरू किए लेकिन यह स्कोर आसान नहीं था। बड़ा शॉट लगाने के फेर में ही हेनरिक क्लासेन शाहीन अफरीदी की गेंद पर कैच आउट हो गए। क्लासेन ने 9 गेदों पर 15 रन बनाए। इसके बाद वेन पार्नेल तीन रन बनाकर मोहम्मद वसीम जूनियर का शिकार बने। वह एलबीडब्ल्यू आउट हुए। अब दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच बहुत मुश्किल बन चुका था और पाकिस्तान की जीत लगभग तय नजर आ रही थी।

आखिरी ओवर से पहले अफ्रीका ने और विकेट ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में गंवा दिया। नसीम शाह की गेंद पर मोहम्मद नवाज ने उनका कैच पकड़ा। अब आंठवा विकेट के रूप में कसीगो रबाडा रन आउट हो गए नौवां विकेट नोत्र्जे के रूप में गिरा इसके बाद दक्षिण अफ्रीका 14 ओवर में महज 106 रन ही बना सकी।

खराब शुरूआत के बाद दक्षिण अफ्रीका को बारिश ने रोका

PAK vs SA मैच में पाकिस्तान के 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम की शुरूआत खराब हुई और पाकिस्तान को पहली सफलता शाहीन अफरीदी ने दिलाई। उन्होंने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डिकॉक को आउट कर दिया। डिकॉक पांच गेंद पर खाता खोले बगैर मोहम्मद हारिस को कैच थमा बैठे। पाकिस्तान को दूसरी सफलता शाहीन अफरीदी ने तीसरे ओवर में दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर रीले रूसो को आउट कर दिया। रूसो थर्ड मैन पर नसीम शाह को कैच थमा बैठे। उन्होंने एक छक्के की मदद से छह गेंद पर सात रन बनाए।

टी20 क्रिकेट में Suryakumar Yadav का डंका, नंबर 1 बल्लेबाज बने

एक ही ओवर में दो विकेट गंवाकर दबाव में आई दक्षिण अफ्रीका

PAK vs SA मैच में दक्षिण अफ्रीका को दोहरा झटका आठवें ओवर में लगा। शादाब खान ने पहले कप्तान तेम्बा बावुमा और फिर एडेन मार्करम को आउट कर दिया। बावुमा ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद रिजवान को कैच थमा बैठे। उन्होंने 19 गेंद पर 36 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम क्लीन बोल्ड हो गए। मार्करम ने 14 गेंद पर चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कारण पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच को रोक दिया गया, अब तक दक्षिण अफ्रीका 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 69 रन सकी थी।

पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर दिया था 186 रनों का लक्ष्य

PAK vs SA मैच में पूरे 20 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा था। मैच में इफ्तिखार अहमद और शादाब खान की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। एक ओर जहां इफ्तिखार अहमद 35 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए तो शादाब ने 21 गेंदों में 52 रनों की तोबड़तोड़ पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट एनरिक नोत्र्जे ने लिए।

पाकिस्तान का शीर्ष क्रम फिर ढहा, बाबर-रिजवान दोनों फेल

PAK vs SA मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की सलामी जोड़ी फिर नाकाम साबित हुई और मोहम्मद रिजवान पहले ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। रिजवान को वेन पार्नेल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। रिजवान चार गेंद पर चार रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद मोहम्मद हारिस क्रीज पर आए और हारिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कई अच्छे शॉट लगाए। लेकिन एनरिक नोत्र्जे ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद हारिस को आउट कर दिया। हारिस ने 11 गेंद की पारी में 28 रन बनाए। इसमें तीन छक्के शामिल हैं। उन्होंने एक चौका भी लगाया था। हारिस के आउट होने के बाद शान मसूद क्रीज पर उतरे लेकिन दूसरे छोर पर कप्तान बाबर आजम ज्यादा दूर तक नहीं टिक सके और वह 15 गेंद पर आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाबर को लुंगी एंगिडी ने आउट किया। वह छक्का मारने के प्रयास में कगिसो रबाडा को कैच थमा बैठे।

पाकिस्तानी पारी को इफ्तिखार और शादाब ने दिया सहारा

PAK vs SA मैच में बाबर आजम के आउट होने के बाद इफ्तिखार अहमद क्रीज पर आए। लेकिन दूसरे छोर पर शान मसूद छह गेंद पर दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें एनरिच नोर्त्जे ने तेम्बा बावुमा के हाथों कैच करा दिया। मसूद ने छह गेंद पर दो रन बनाए। अब क्रीज पर थे इफ्तिखार अहमद और मो. नवाज लेकिन पाकिस्तान को पांचवां झटका तबरेज शम्सी ने दिया, उन्होंने मोहम्मद नवाज को 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। नवाज ने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद शादाब क्रीज पर उतरे और इफ्तिखार अहमद के साथ अच्छी साझेदारी करते हुए पाक पारी को आगे बढ़ाया।

आखिरी पांच ओवर्स में पाकिस्तान ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

PAK vs SA मैच में मध्यम क्रम की जोड़ी की रूप में शादाब और इफ्तिखार ने आखिरी पांच ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी पारी को परवान चढ़ा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के हर गेंदबाज को जमकर धोया। इस बीच इफ्तिखार अहमद ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी में इफ्तिखार ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। दूसरे छोर पर शादाब भी डटे हुए थे और शादाब खान ने महज 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके तुरंत बाद शादाब 21 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए नए बल्लेबाज मोहम्मद वसीम शून्य पर पवेलियन लौट गए। अगली ही गेंद पर इफ्तिखार अहमद रबाडा की गेंद पर कैच थमा बैठे और 35 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version