Home Cricket टी20 क्रिकेट में Suryakumar Yadav का डंका, नंबर 1 बल्लेबाज बने

टी20 क्रिकेट में Suryakumar Yadav का डंका, नंबर 1 बल्लेबाज बने

0
ICC Ranking Suryakumar Yadav became No 1 batter in T20 cricket

एडिलेड। Suryakumar Yadav: भारत के स्टार युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का इस समय दुनिया में डंका बज रहा है। T20 World Cup 2022 में अपने बल्ले से आग उगल रहे सूर्या आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ते हुए टॉप सीड हांसिल की है। ताजा रैंकिंग में Suryakumar Yadav के 863 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि रिजवान के 842 रेटिंग पॉइंट हैं। सूर्यकुमार ने रिजवान पर 21 रेटिंग पॉइंट की बढ़त बना ली है।

सूर्यकुमार T20 Ranking में टॉप पोजिशन हांसिल करने वाले ओवरऑल 23वें बल्लेबाज हैं। वहीं, वह यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले विराट कोहली सितंबर 2014 से लेकर दिसंबर 2017 के बीच 1013 दिनों तक नंबर वन टी20 बैटर रह चुके हैं। 863 रेटिंग पॉइंट भारतीय बल्लेबाज द्वारा हासिल किया गया दूसरा बेस्ट रेटिंग पॉइंट है। कोहली ने सितंबर 2014 में 897 रेटिंग पॉइंट हासिल किया था।

IND vs BAN: सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत, बांग्लादेश को 5 रनों से हराया

वर्ष 2022 में सूर्या का धमाल

इस साल (2022) में टी20 क्रिकेट पूरी तरह से Suryakumar Yadav के नाम रहा है। सूर्या ने टीम इंडिया के लिए इस साल अभी तक 27 मैचों में 41.95 की औसत और 180 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 8 अर्धशतक निकले हैं। ओवरआल बात करें तो सूर्या अभी तक टीम इंडिया के लिए कुल 37 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 13 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार के 863 जबकि रिजवान के 842 अंक हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे 792 अंक के साथ शीर्ष तीन में शामिल हैं।

ZIM vs NED: जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, नीदरलैंड ने 5 विकेट हराया

साल 2022 में टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार साल 2022 में टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके नाम अभी तक 965 रन जुड़ चुके हैं। इस तरह से उन्होंने एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है। मोहम्मद रिजवान Suryakumar Yadav के बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 21 मैचों में 123.84 के स्ट्राइक रेट से 888 रन बनाए हैं।

वहीं, तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं। रजा ने इस साल 23 टी20 मैचों में 151.40 के स्ट्राइक रेट से 701 रन बनाए हैं। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं। कोहली ने इस साल 18 मैचों में 140.08 के स्ट्राइक रेट और 55.33 की औसत से अब तक 664* रन बनाए हैं।

Hylo Open 2022: भारत को झटका, लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर

सूर्या के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

Suryakumar Yadav ने साथ ही एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 55 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और वह तीसरे नंबर पर हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version