Home Cricket Ipl IPL 2021 का सबसे तेज अर्धशतक यशस्वी जायसवाल के नाम, ये रिकॉर्ड...

IPL 2021 का सबसे तेज अर्धशतक यशस्वी जायसवाल के नाम, ये रिकॉर्ड भी बनाए

0
Rajasthan Royals Yashasvi Jaiswal hits fastest half century of IPL 2021, also made this record latest sports breaking

नई दिल्ली। IPL 2021: अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में शनिवार रात राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारी ने आईपीएल के कई रिकॉर्ड धराशाही कर दिए। जायसवाल ने चेन्नई (CSK) के दमदार गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रन ठोक दिए। इतना ही नहीं इविन लुइस के साथ मिलकर पावर प्ले में 77 रनों की साझेदारी की, जो इस आईपीएल सत्र में सर्वाधिक है।

इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के व 6 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। ये उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक था और उनकी अब तक की सबसे बेस्ट पारी भी साबित हुई। उनकी इस बेहतरीन पारी ने टीम की जीत में शानदार भूमिका निभाई।

IPL 2021: ऑरेंज कैप अब kl Rahul के पास, पर्पल कैप पर हर्षल का कब्जा कायम 

अपने इस तूफानी अर्धशतक की बदौलत यशस्वी आईपीएल में बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। IPL में बतौर अनकैप्ड प्लेयर सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड इशान किशन के नाम पर है जिन्होंने साल 2018 में 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप खिलाड़ी-

17 गेंद- इशान किशन -2018

19 गेंद- यशस्वी जयसवाल -2021

20 गेंद- दीपक हुडा -2021

22 गेंद- दीपक हुडा -2015

22 गेंद- क्रुणाल पांड्या -2016

Vinoo Mankad Trophy 2021: Rajasthan ने मुंबई को 88 रनों से धोया

यशस्वी जयसवाल ने राजस्थान की तरफ से इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया तो वहीं वो इस टीम की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का मामले में ओवैस शाह, संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए।

IPL में Rajasthan Royals के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी-

18 गेंद- जोस बटलर -2018

19 गेंद- ओवैस शाह -2012

19 गेंद- संजू सैमसन -2020

19 गेंद- यशस्वी जयसवाल -2021

IND W vs AUS W: एलिसा पैरी ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं

सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

यशस्वी जयसवाल ने IPL 2021 का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाया। इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक किरोन पोलार्ड ने 17 गेंद पर लगाया था और दूसरे नंबर पर पृथ्वी शा हैं और उन्होंने 18 गेंदों पर ये कमाल किया था।

IPL 2021 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज-

किरोन पोलार्ड – 17 गेंद

पृथ्वी शा – 18 गेंद

यशस्वी जयसवाल- 19 गेंद

अंबाती रायुडू – 20 गेंद

दीपक हुडा- 20 गेंद

आंद्रे रसेल – 21 गेंद

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version