Home Cricket Ipl #MIvsRCB: विराट कोहली फिर फेल, IPL 2020 में ये हैं बल्लेबाजी के...

#MIvsRCB: विराट कोहली फिर फेल, IPL 2020 में ये हैं बल्लेबाजी के हाल

0

IPL 2020 के अभी तक खेले गए 3 मैचों में महज 18 रन बनाए

नई दिल्ली। बात IPL की हो तो रिकाॅर्ड बुक में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर सिर्फ विराट कोहली का नाम याद आता है। लेकिन आईपीएल 2020 में शायद विराट कोहली को नजर लग गई है। आज Mumbai INdians के खिलाफ भी कोहली सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह कोहली ने IPL के अभी तक खेले गए 3 मैचों में महज 18 रन बनाए हैं।

विराट ने सनसाइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 14, किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के खिलाफ खेले गए मैच में 1 रन और आज Mumbai Indians के खिलाफ 3 रन का स्कोर बनाया। यह आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली का सबसे खराब प्रदर्शन है। विराट के इस प्रदर्शन का खामियाजा आरसीबी को भुगतना पड़ सकता है। RCB ने एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीता है। जबकि विराट कोहली हर साल आईपीएल में बल्लेबाजी के नए रिकाॅर्ड बनाते रहे हैं। ऐसे में इस बार जब कोहली खुद ही फेल हो रहे हैं तो फिर आरसीबी का क्या होगा, यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है।

ये है IPL में विराट की बल्लेबाजी के जलवे

वर्ष           मैच         विराट के रन
2008       13            165
2009       16            246
2010       16            307
2011       16            557
2012       16            364
2013       16            634
2014       14            359
2015       16            505
2016       16            973
2017       10            308
2018       14            530
2019       14            464

IPL का टाॅपर, इस बार 43वें नंबर पर

यह RCB का दुर्भाग्य है कि विराट कोहली का बल्ला चल नहीं रहा है। यही कारण है कि IPL के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शामिल विराट कोहली IPL 2020 में रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अभी 43वें स्थान पर चल रहे हैं। कोहली आईपीएल में 5430 रन बना चुके हैं। जो वर्तमान में खेल रहे किसी भी खिलाड़ी के लिए दूर की कौड़ी है। लेकिन इस बार विराट का बल्ला अभी तक चल नहीं रहा है। जो आने वाले मैचों में भी परेशानी का सबब बन सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version