Home Cricket Ipl IPL Auction: 87 स्लॉट और 405 खिलाड़ी, आज क्या होगा..जानिए सबकुछ

IPL Auction: 87 स्लॉट और 405 खिलाड़ी, आज क्या होगा..जानिए सबकुछ

0
IPL Auction Live 87 slots and 405 players, IPL 2023 CSK Rajasthan Royals Mumbai Indians

कोच्चि। IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL )के आगामी एडिशन के लिए आज 406 खिलाड़ी नीलामी में उतरेंगे। इनमें से सबसे ज्यादा खिलाड़ी भारत के होंगे। आईपीएल के 16वें एडिशन के लिए भारत से कुल 714 खिलाडिय़ों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था जिनमें से बीसीसीआई ने 273 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया। नीलामी में कुल 87 खिलाड़ी ही बिकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इतने ही स्लॉट खाली हैं। आज कई देशों के खिलाड़ी नीलामी में अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे।

भारत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दौड़ में आगे

भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा खिलाड़ी IPL Auction में उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया 21 खिलाडिय़ों के साथ दूसरे जबकि साउथ अफ्रीका 22 खिलाड़ियों के साथ तीसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज से 20, इंग्लैंड से 27 वहीं न्यूजीलैंड से 10 खिलाड़ी शामिल होंगे। श्रीलंका के 10 खिलाड़ी जबकि अफगानिस्तान और आयरलैंड के क्रमश: 8 और 4 खिलाडिय़ों को नीलामी में मौका दिया गया है। इसके अलावा नीदरलैंड के एक बांग्लादेश से चार वहीं जिम्बाब्वे के दो खिलाड़ी शामिल हैं, नामीबिया के 2 खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। कुल मिलाकर विदेश से 132 खिलाड़ी नीलामी में उतर रहे हैं।

दो करोड़ के बेस प्राइस में 19 विदेशी क्रिकेटर शामिल

आईपीएल की मिनी नीलामी पहले भी आकर्षण का केंद्र रही है। 2021 में IPL Auction के दौरान ही राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह अब तक आईपीएल में सबसे महंगी खरीदारी है। आज होने वाली नीलामी में शामिल 19 क्रिकेटरों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा गया है। ये सभी विदेशी क्रिकेटर हैं। इनमें सैम करन, बेन स्टोक्स, कैमरन ग्रीन, केन विलियम्सन, निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद जैसे क्रिकेटर शामिल हैं।

IPL Auction: इस बार टूटेगा सबसे महंगे खिलाड़ी का कीर्तिमान, इस खिलाड़ी पर सबसे बड़ा दांव

डेढ़ करोड़ के बेस प्राइस में 11 क्रिकेटर शामिल

डेढ़ करोड़ के बेस प्राइस में 11 क्रिकेटर रखे गए हैं। ये सभी क्रिकेटर भी विदेशी हैं। IPL Auction में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक, जेसन रॉय, बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जैम्पा शामिल हैं।

एक करोड़ के बेस प्राइस में मंयक, मनीष समेत 20 क्रिकेटर

एक करोड़ के बेस प्राइस में 20 क्रिकेटर शामिल किए गए हैं। इनमें 18 विदेशी क्रिकेटर हैं और दो भारतीय क्रिकेटर शामिल हैं। भारतीय क्रिकेटरों में मयंक अग्रवाल और मनीष पांडे शामिल हैं, जबकि विदेशी क्रिकेटरों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट, द. अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन, अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन जैसे क्रिकेटर शामिल हैं। IPL Auction में टीम मालिकों की निगाहें मयंक के अलावा मुजीब और जेमिसन पर भी रहेंगी।

IPL 2023 में नीलामी कल, इन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बरस सकता है पैसा

रहाणे, ईशांत का दांव पर रहेगा आईपीएल करियर

बोली में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा का आईपीएल करियर दांव पर रहेगा। दोनों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। देखने वाली बात होगी कि IPL Auction में कौन सी टीम इन पर दांव लगाती है। 12 साल बाद टेस्ट खेल रहे जयदेव उनादकट का बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये है।

IPL 2023: मिनी ऑक्शन से पहले टीमों के पर्स में बची कितनी राशि, जानिए किसी खिलाड़ी पर टिकी नजरें

रजा, रेहान के साथ मावी, जगदीशन युवाओं में पसंदीदा

विदेशी क्रिकेटरों में टी-20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिकंदर रजा और हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले 18 साल के युवा स्पिनर रेहान अहमद भी बोली में शामिल हैं। IPL Auction में दोनों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। टीम मालिक दोनों में रुचि दिखा सकते हैं। अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटरों में उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज शिवम मावी और लिस्ट ए क्रिकेट में लगातार पांच शतक लगाने वाले एन जगदीशन पर निगाहें रहेंगी। दोनों पर अच्छी बोली लगाई जा सकती है। मावी का बेस प्राइस 40 लाख और जगदीशन का 20 लाख रुपये है।

IPL 2023: चेन्नई के पास ही रहेंगे जडेजा, राजस्थान ने 9 खिलाड़ियों को किया रिलीज

195 भारतीय खिलाड़ी पहली बार नीलामी का हिस्सा हैं

नीलामी में ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाडिय़ों पर ही बोली लगेगी। भारत के 273 में से 195 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक किसी आईपीएल टीम का ड्रेसिंगरूम शेयर नहीं किया है। यानी पहली बार उन्हें IPL Auction में कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। जबकि बाकी बचे 78 खिलाड़ी ऐसे हैं जो आईपीएल में खेल चुके हैं।

अमित मिश्रा सबसे उम्रदराज, अफगानिस्तान के गजानफर सबसे युवा

आईपीएल 2023 ऑक्शन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में भारत के लेग स्पिनर अमित मिश्रा होंगे। वहीं अफगानिस्तान के 15 साल के अल्लाह मोहम्मद गजानफर IPL Auction में सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर नीलामी में शामिल हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version