IPL की दौड़ हुई रोचक, सबसे ज्यादा किस टीम ने खेले प्लेऑफ, जानिए रिकॉर्ड

185
IPL 2025, which team played Most Playoffs in IPL, know the record, CSK, MI, Latest Sports update
Advertisement

मुंबई। IPL 2025 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। कुल 54 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब तक टूर्नामेंट से सिर्फ दो टीमें—चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR)—ही बाहर हुई हैं। बाकी की आठ टीमें अंतिम-चार में पहुंचने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं, जिससे प्लेऑफ की जंग बेहद दिलचस्प हो गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स, जिसने अब तक सबसे ज्यादा बार IPL प्लेऑफ में जगह बनाई है और पांच बार खिताब जीता है, इस बार सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। यह महेंद्र सिंह धोनी की विरासत वाली टीम के लिए बड़ा झटका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एकमात्र ऐसी टीम है जिसने कभी IPL का खिताब नहीं जीता, बावजूद इसके वह इस समय शीर्ष टीमों में शामिल है।

KIYG 2025 : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 10 हजार खिलाड़ी लगाएंगे मैडल्स पर दांव, यहां देखिए शेड्यूल

IPL Playoffs के लिए सबसे ज्यादा बार क्वालिफाई करने वाली टीमें

टीम कितनी बार
क्वालिफाई किया
खिताब जीते पिछली बार
कब खिताब जीता
चेन्नई सुपर किंग्स 12 5 2023
मुंबई इंडियंस 10 5 2020
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 0
सनराइजर्स हैदराबाद 9 2 2016
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 2024
दिल्ली कैपिटल्स 6 0
राजस्थान रॉयल्स 5 1 2008
पंजाब किंग्स 2 0
गुजरात टाइटंस 2 1 2022
लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 0

 

IPL 2025: रद्द मैच ने बढ़ा दी DC की मुश्किलें, चौथे स्थान के लिए चौतरफा चुनौती

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

टीम मैच खेले जीते हारे
चेन्नई सुपर किंग्स 26 17 9
मुंबई इंडियंस 20 13 7
कोलकाता नाइट राइडर्स 15 10 5
सनराइजर्स हैदराबाद 14 6 8
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 5 10

Share this…