Home Cricket Ipl IPL 2023 होगा धोनी का आखिरी आईपीएल, चेपॉक में दिए ‘विदाई’ के...

IPL 2023 होगा धोनी का आखिरी आईपीएल, चेपॉक में दिए ‘विदाई’ के संकेत!

0
IPL 2023 MS Dhoni will retire from IPL this season itself. Farewell in Chennai gives clues

चेन्नई। IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में होती है। वह दुनिया के किसी भी कोने में खेल रहे हों। उनके लिए फैंस का प्यार देखते ही बनता है। सभी ये मानकर चल रहे हैं कि धोनी आईपीएल 2023 के बाद रिटायरमेंट ले लेंगे। केकेआर के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने फैंस को ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया, जिससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

धोनी ने लगाया ग्राउंड का चक्कर, दिखी फैंस की दीवानगी

महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार क्रिकेट से संन्यास पर बोलते हुए कहा था कि वह चेपॉक पर अपना आखिरी मैच खेलेंगे। IPL 2023 में सीएसके की टीम का चेपॉक में ये आखिरी मैच था। केकेआर के खिलाफ सीएसके को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद धोनी ने सीएसके के खिलाडिय़ों के साथ मैदान का एक चक्कर लगाया। जब धोनी ग्राउंड का चक्कर लगा थे। तब फैंस में अलग ही उत्साह था। हर कोई धोनी की एक झलक पाना चाहता था।

ऑटोग्राफ के लिए दौडक़र आए गावस्कर

IPL 2023 के इस मैच के बाद जब महेंद्र सिंह धोनी ग्राउंड का चक्कर लगा रहे थे। तभी वहां भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर दौडक़र आते हैं और धोनी से शर्ट पर ऑटोग्राफ मांगते हैं। धोनी ने मुस्कराते हुए उनकी शर्ट पर साइन किया। धोनी ने हाथ में रैकेट पकड़ा था और वह टेनिस गेंद को फैंस की तरफ मार रहे थे। इसके बाद उन्होंने फैंस को जर्सी भी बांटी। कैमरामैन, ग्राउंडस्टाफ अपनी शर्ट साइन करवाने के लिए धोनी के सामने लाइन में खड़े थे। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से हाथ मिलाते हैं और वहां से पवेलियन की तरफ चले जाते हैं।

IPL 2023: हार के बाद CSK के सामने फंसा पेंच, मुंबई-लखनऊ को मिला बड़ा मौका!

प्लेऑफ में पहुंची तो चेन्नई में फिर खेल सकती है सीएसके

कोलकाता के खिलाफ मुकाबला चेन्न्ई का उसके घर में आखिरी लीग मुकाबला था, जहां वो अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका नहीं दे पाई। एमएस धोनी IPL 2023 में फिर से चेन्नई में तभी खेलते हुए नजर आएंगे, जब उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेगी। कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले तो सीएसके की प्लेऑफ में जगह और चेन्नई में उसका प्लेऑफ मैच पक्का माना जा रहा था, मगर घर में आखिरी लीग मुकाबले में मिली हार ने उसका सिरदर्द बढ़ा दिया है। पॉइंट टेबल में चेन्नई की इस हार के बाद जो समीकरण बन गए हैं, उसे देखने के बाद तो एक बार ये सवाल भी उठने लगे है कि धोनी चेन्नई लौट पाएंगे भी या नहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version