Home Cricket Domestic Irani Cup: यशस्वी जायसवाल का कमाल, पहली पारी में दोहरा शतक; दूसरी...

Irani Cup: यशस्वी जायसवाल का कमाल, पहली पारी में दोहरा शतक; दूसरी पारी में फिर शतक

0
Irani Cup madhya pradesh vs Rest of India yashasvi jaiswal smashed century after double century

ग्वालियर। Irani Cup: शतक, शतक, शतक..यशस्वी जायसवाल को शतक लगाने की जैसे आदत सी हो गई है। 21 साल का ये बल्लेबाज जब भी क्रीज पर उतरता है उसके बल्ले से रनों की बरसात ही होती है। रणजी ट्रॉफी में कमाल प्रदर्शन के बाद अब यशस्वी जायसवाल ने ईरानी कप में भी धमाका कर दिया है। यशस्वी जायसवाल ने ग्वालियर में मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में दोहरा शतक ठोकने के बाद दूसरी पारी में शतक भी जड़ दिया। बड़ी बात ये है कि जायसवाल ने ये शतक 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से लगाया।

ईरानी कप में यह कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल Irani Cup की पहली पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। यशस्वी दूसरे भारतीय हैं जिसने ईरानी कप में 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था। अब जायसवाल ने उनकी बराबरी कर ली है। जायसवाल ने पहली पारी में 213 रन बनाए थे और दूसरी पारी में भी उन्होंने सैकड़ा जमा दिया।

जायसवाल ने कमाल कर दिया

बता दें दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपने कप्तान मयंक अग्रवाल को 0 पर गंवा दिया था। बाबा इंद्रजीत भी खाता नहीं खोल पाए। यश ढुल भी पहली गेंद पर निपट गए। हालांकि Irani Cup में यशस्वी ने क्रीज पर रहकर रनों की बरसात कर दी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ अंदाज में चौके-छक्कों की बारिश की। इस खिलाड़ी ने ईश्वरन के साथ 102 रनों की साझेदारी की। इन दोनों खिलाडिय़ों ने इस मैच में 400 से ज्यादा रन जोड़ दिए हैं। ऐसा ईरानी कप के मैच में पहली बार हुआ है। साल 2011 में शिखर धवन और अभिमन्यु मुकुंद ने 387 रन जोड़े थे।

जायसवाल खटखटा रहे हैं टीम इंडिया का दरवाजा

बता दें यशस्वी जायसवाल जिस तरह की परफॉर्मेंस कर रहे हैं, ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब ये खिलाड़ी जल्द टीम इंडिया में खेलता नजर आएगा। जायसवाल ने अबतक महज 15 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमें वो 9 शतक लगा चुके हैं। जिसमें से 3 तो दोहरे शतक हैं। इसमें Irani Cup का शतक भी शामिल है। जायसवाल का बल्लेबाजी औसत 85 से ज्यादा का है। जिस तरह का प्रदर्शन इस वक्त भारतीय टेस्ट ओपनर कर रहे हैं उसे देखकर ये लगता है कि यशस्वी को जल्द टीम इंडिया का बुलावा आ सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version