Home Cricket WPL 2023 : आज डबल हैडर का दिन, RCB और DC के...

WPL 2023 : आज डबल हैडर का दिन, RCB और DC के बीच पहला मुकाबला

0
WPL 2023 Two matches will be played today, first match between royal challengers banglore and delhi capitals

मुंबई। WPL 2023 का धमाकेदार आगाज हो गया है। आज का दिन भी बहुत खास है। आज लीग का पहला डबल हैडर होगा। यानि आज 2 मुकाबले खेले जाएगें। आज लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी और वर्ल्ड चैंपियन आमने-सामने होगी और जब 2 बड़ी स्टार एक दूसरे के खिलाफ उतरेंगी तो मुकाबले का हाईवोल्टेज होना भी तय है। आज के पहले मुकाबले में सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मांधना की अगुआई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी, जिसकी कप्तान वर्ल्ड चैंपियन मैग लैनिंग हैं। वहीं दूसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

Kieron Pollard चले क्रिस गेल की राह, टी20 में जड़ दिए 800 छक्के

WPL की सबसे महंगी खिलाड़ी है मंधाना

मंधाना WPL 2023 की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में आरसीबी ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। आरसीबी के पास एलिस पैरी, हीथर नाइट और सोफी डिवाइन जैसे बड़े नाम भी है। लेकिन, कागज पर वर्ल्ड चैंपियन महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स थोड़ी भारी है।

Irani Cup: यशस्वी जायसवाल का कमाल, पहली पारी में दोहरा शतक; दूसरी पारी में फिर शतक

दिल्ली की टीम मजबूत और खतरनाक

लैनिंग की टीम में जेस जोनासेन, मरिजाने काप और एलिस कैप्से 4 विदेशी खिलाड़ी होने की संभावना है। लेकिन, WPL 2023 में दिल्ली का भारतीय लाइन-अप मजबूत होने के साथ खतरनाक भी है। शेफाली, जेमिमा रोड्रिग्स, शिखा पांडे, पूनम यादव, अरुंधती रेड्डी, तानिया भाटिया, राधा यादव सभी भारत की अनुभवी खिलाड़ी हैं। यहीं नहीं दिल्ली के पास अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन तेज गेंदबाज टिटास साधु, कश्मीर की जासिया अख्तर और विकेटकीपर अपर्णा मंडल भी हैं। 19 साल की शेफाली वर्मा वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हैं। इसी साल उन्होंने भारत को पहला अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इस खिलाड़ी के बल्ले से आग बरसती है। दिल्ली को अपनी इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज से ऐसी ही पारियों की उम्मीद होगी।

IND vs AUS: हर हाल में जीतना है अहमदाबाद टेस्ट, टीम में होंगे कई बदलाव

टीम का चयन मांधना का सिरदर्द

मांधना के लिए 4 विदेशी खिलाड़ी चुनना आसान है। यह काप, नाइट, पैरी और तेज गेंदबाज मेगान शट हो सकती हैं। लेकिन, WPL 2023 के आज के मैच में उनका सिरदर्द कम से कम 4 भारतीय खिलाडिय़ों की जगह तय करना है। इसमें से तीन ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर शामिल हैं।

WPL 2023 में दिल्ली और बैंगलोर की टीमें इस प्रकार है

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, एलिस कैप्से, तारा नॉरिस, लॉरा हैरिस, मरिजाने काप, पूनम यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), टिटास साधु, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मीनू मनी, जासिया अख्तर।

आरसीबी: स्मृति मांधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), डेन वान निकर्क, हीथर नाइट, एलिस पैरी, मेगन शट, सोफी डिवाइन, एरिन बर्न्स, दिशा कासत, सहाना पवार, रेणुका ठाकुर, कोमल जंजाद, पूनम खेमनार, कनिका आहुजा, प्रीति बोस, शोभना आशा, श्रेयंका पाटिल और इंद्राणी रॉय ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version